सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद कई फिल्मी हस्तियों को समन भेजा गया था। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और दीपिका पादुकोण से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की थी। इस घटनाक्रम के बाद से दीपिका बिलकुल खामोश हो गई थीं। पूछताछ के बाद पहली बार अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है।
ड्रग केस में पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण का पहला सोशल मीडिया पोस्ट, इस अभिनेता के लिए लिखा संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट किया करती थीं। लेकिन ड्रग कनेक्शन में नाम आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक बार फिर से दीपिका सक्रिय हो गई हैं और कई दिनों बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बधाई संदेश लिखा है।
दरअसल शुक्रवार को साउथ फिल्मों के अभिनेता प्रभास का जन्मदिन था। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स ने उन्हें बधाई दी। दीपिका ने भी इस मौके पर प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्रभास की तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'तुम हमेशा स्वस्थ और खुश रहो। उम्मीद करती हूं ये साल तुम्हारे के लिए बेहतरीन साबित होगा। अब वैसे प्रभास के लिए तो ये साल हर मायने से लाजवाब है।'
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को जब एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था तब वो शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। फिलहाल एक बार फिर अभिनेत्री ने गोवा में शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा दीपिका ने प्रभास के साथ भी एक फिल्म साइन की है लेकिन इसके बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
फिर से मोबाइल पर लौट रहे छोटे परदे के 'जमाई राजा', इस चर्चित वेब सीरीज निर्देशक को मिला बड़ा मौका