फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने अपने डीपी से हटाई रणबीर कपूर की तस्वीर, कहा- मैंने इस साल...

Sun, 03 Jul 2022 11:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Jul 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt Removed Ranbir Kapoor Photo From Insta DP Shared Photoshoot from Koffee with karan 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा आलिया प्रेग्नेंट होने की वजह से भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी फैंस को दी थी। प्रेग्नेंसी के बाद अब उनका नया फोटोशूट चर्चा के केंद्र में आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। प्रेग्नेंसी के बाद आलिया का यह ग्लैमरस लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ आलिया ने अपनी डीपी भी बदल दी है। इससे पहले आलिया की प्रोफाइल फोटो में रणबीर भी मौजूद थे।

Alia Bhatt Removed Ranbir Kapoor Photo From Insta DP Shared Photoshoot from Koffee with karan 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
ग्लैमरस लुक में आईं नजर

ताजा फोटोशूट में आलिया काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही है। तस्वीरों में आलिया ने वनपीस ड्रेस पहनी हुई हैं। खुले बाल उनके इस लुक पर चार चांद लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तीन तस्वीरों में आलिया अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। इनमें से एक फोटो में आलिया के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग भी दिख रही है। इस पोस्ट में आलिया ने एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'इस साल कुछ इस तरह मैंने कॉफी पी।'
 

Alia Bhatt Removed Ranbir Kapoor Photo From Insta DP Shared Photoshoot from Koffee with karan 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को पसंद आया अंदाज

आलिया का लेटेस्ट फोटोशूट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इन फोटोज पर अब तक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, हजारों की संख्या में लोग कमेंट कर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'खूबसूरत।' एक अन्य यूजर ने उन्हें मिसेज कपूर कहकर संबोधित किया। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इन फोटोज पर फायर इमोजी बनकर अपना प्यार दिखा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt Removed Ranbir Kapoor Photo From Insta DP Shared Photoshoot from Koffee with karan 7
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर संग जल्द आएंगी नजर 

आलिया जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मोनी रॉय भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed