फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2017 में इन फिल्मों के सीक्वल ने मचाई धूम, कॉमेडी से लेकर स्पेशल इफेक्ट तक का चला जादू

Sun, 24 Dec 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
All the movie sequels in 2017

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ फिल्में बहुत खास होती है। इसके पीछे स्टारकास्ट से लेकर कहानी तक वजह होती है, लेकिन हम आज उन फिल्मों की बात कर रहे हैं जो अपने नाम की वजह से खास हैं। दरअसल, ये सीक्वल फिल्में हैं जिनका नाम एक ब्रांड बन चुका है। साल 2017 बीतने वाला है, तो आईए एक नजर डालते हैं इस साल रिलीज हुई सीक्वल फिल्मों पर।

All the movie sequels in 2017

टाइगर जिंदा है
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का है। ये फिल्म 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। 2012 में आई फिल्म में भी कटरीना और सलमान ने ही मुख्य किरदार निभाया था। 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज हुई है।

All the movie sequels in 2017

जॉली एलएलबी 2
अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अनु कपूर और सौरभ शुक्ला की फिल्म जॉली एलएलबी 2 को लोगों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 2013 में आई 'जॉली एलएलबी' सीरीज की अगली फिल्म है। 2013 में आई फिल्म में सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' फरवरी की 10 तारीख को रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
All the movie sequels in 2017

गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' 20 अक्तूबर 2017 को रिलीज हुई। यह गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म थी। इस फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, अरशद वारसी, तब्बू, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में है। 

विज्ञापन
All the movie sequels in 2017

बाहुबली 2
'बाहुबली-2' 2017 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 28 अप्रैल 2017 को रिलीज हुई। 'बाहुबली द कंक्लूजन' 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली द बिगनिंग' का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में प्रभाष, राजा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed