अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस बार 'जलसा' में कई साल बाद दिवाली पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शरीक हुई थीं। इस बीच बिग बी ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और गौरी के साथ एक तस्वीर साझा की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस तस्वीर में तीनों किसी मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
'जलसा' की Inside तस्वीर से खुलासा, अमिताभ की शाहरुख-गौरी के साथ हुई गंभीर डिस्कशन
बिग बी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'शाहरुख-गौरी के साथ कुछ निजी बातें करते हुए।' इस तस्वीर में गौरी गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं जबकि शाहरुख खान काले रंग का कुर्ता पहने हुए नजर आए। तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड काफी आकर्षक है। तस्वीर में पीछे लाइटों से पूरा डेकोरेशन नजर आ रहा है।
SHAHRUKH Gauri and the self in some serious discussions at Diwali .. personal obviously .. 😜😜
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
अमिताभ बच्चन ने दिवाली पार्टी 27 अक्टूबर को रखी थी। इस पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा , नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, बिपाशा बसु, शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर , दलकीर सलमान अजय देवगन, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर के अलावा कई और सितारे शरीक हुए थे। अमिताभ बच्चन के अलावा कई और सितारों ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था।
अमिताभ बच्चन ने दिवाली के दिन कई और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में बिग बी पूरे परिवार के साथ लक्ष्मी पूजन करते हुए दिखाई दिए थे। फिलहाल सीनियर बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए। अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर शेयर की उसमें अस्पताल का बेड है। तस्वीर में पैर नजर आ रहा है और सामने टीवी पर फुटबॉल मैच चल रहा है। अमिताभ ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'फूल, मोजे और प्रीमियर लीग... पूरा दिन।'
अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर देखकर उनके फैंस हैरान रह गए और उनके लिए दुआ करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'सर कृपया कर आराम करिए।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'गेट वेल सून, सर जी।' आपको बता दें, अमिताभ बच्चन कोलकाता में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन खराब तबीयत की वजह से वो नहीं पहुंच पाए।
T 3544 - ... the Fowler , the socks and the Premier League .. all day long .. in recouped state attempt .. 🌺 pic.twitter.com/uruPhDcLkT
यह भी पढ़ें- अस्पताल से सामने आई अमिताभ बच्चन की पहली तस्वीर, तबीयत देख फैंस मांगने लगे दुआ