सब्सक्राइब करें

'लाल सिंह चड्ढा' के आमिर-करीना का लुक Leak, 'राधे' में विलेन बनेगा ये स्टार, पांच खबरें

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 10 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Amir Khan Kareena Kapoor Lal Singh Chaddha Look to Zeenat Aman Come back Five News
करीना, आमिर, भरत, सलमान - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कहीं कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। तो हम आपको यहां फटाफट बताएंगे आज की पांच खबरें।

Trending Videos
Amir Khan Kareena Kapoor Lal Singh Chaddha Look to Zeenat Aman Come back Five News
करीना कपूर, आमिर खान - फोटो : Instagram
लाल सिंह चड्ढा से हुआ आमिर-करीना का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस पिल्म में आमिर के साथ लीड रोल में करीना कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही है। फिल्म के सेट से दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना करीना सलवार-सूट में काफी सिंपल लग रही हैं। वहीं आमिर जमीन पर बैठे हैं और उनके सामने लैपटॉप रखा हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया था। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amir Khan Kareena Kapoor Lal Singh Chaddha Look to Zeenat Aman Come back Five News
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज
अक्षय कुमार की फिल्में तो हिट होती हैं। लेकिन इस बार उनके म्यूजिक वीडियो ने भी तहलका मचा दिया है। हाल ही में अक्षय ने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। अक्षय का ये पहला म्यूजिक एल्बम 'फिलहाल' 9 नवंबर को रिलीज हुआ है। इस वीडियो ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। उनके इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ ये ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसे बी प्राक ने गाया है। अक्षय कुमार के साथ इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस नुपूर भी नजर आ रही हैं।

Amir Khan Kareena Kapoor Lal Singh Chaddha Look to Zeenat Aman Come back Five News
सलमान खान, भरत - फोटो : Instagram

फिल्म 'राधे' में साउथ इंडियन एक्टर होंगे विलेन
लगता है सलमान खान इन दिनों साउथ इंडियन एक्टर्स पर ज्यादा मेहरबान हैं। लगातार उनकी दूसरी फिल्म में साउथ इंडियन एक्टर विलेन बनेंगे। दरअसल सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'राधे' में साउथ इंडियन एक्टर भरत विलेन के रोल में नजर आएंगे। भरत ने सनी लियोनी और सचिन जोशी स्टारर फिल्म 'जैकपॉट' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अब भरत सलमान की 'राधे' में अपना जलवा बिखेरेंगे। भरत ने सलमान खान के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि सलमान की आगामी फिल्म 'दबंग 3' में भी साउथ इंडियन एक्टर किच्चा सुदीप विलन के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Amir Khan Kareena Kapoor Lal Singh Chaddha Look to Zeenat Aman Come back Five News
जीनत अमान - फोटो : Social Media

16 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी जीनत अमान, लुक आया सामने
70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। जीनत अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म पानीपत में नजर आएंगी। फिल्म में जीनत, सकीना बेगम का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म से उनका लुक सामने आया है। जिसमें वो एक रानी के रूप में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सकीना बेगम ने पानीपत की लड़ाई में अहम भूमिका निभाईं थी। जीनत ने हिंदी सिनेमा में बहुत से यादगार किरदार निभाए हैं। ऐसे में 16 साल बाद उन्हें आशुतोष गोवारीकर की फिल्म में देखना दिलचस्प होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed