फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेत्री के रिसेप्शन की INSIDE तस्वीरें आईं सामने, मंत्री के बेटे संग दो महीने पहले रचाई थी शादी

Sun, 10 Nov 2019 12:48 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 Nov 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
satpal maharaj daughter in law mohena kumari singh reception in rewa
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधीं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीब दो महीने बाद अब उनके मायके रीवा में रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

satpal maharaj daughter in law mohena kumari singh reception in rewa
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

9 नवंबर को रीवा के राज विलास में भव्य रिसेप्शन पार्टी हुई। इस दौरान मोहिना ने पिंक कलर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा चोली पहना। साथ ही उन्होंने दुपट्टा सिर पर कैरी किया। मिनिमल मेकअप के साथ हैवी ज्वैलरी मोहिना पर काफी जच रहा था। 

satpal maharaj daughter in law mohena kumari singh reception in rewa
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना के फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मोहिना और सुयश रावत के साथ मंच पर पहुंचेे। इस दौरान स्टेेज पर आतिशबाजी की गई। साथ ही कई कलाकारों ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस भी दी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#SuMoGrandReception Queen and King @mohenakumari @suyeshrawat slaying at their reception party in Rewa. #TheRoyalCouple #Rewa #RewaFort #SuMo #MohenaAddicted #Mohena #MohenaSingh #MohenaKumari #MohenaKumariSingh #SuyeshRawat

A post shared by Teammohenasingh (@teammohenasingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
satpal maharaj daughter in law mohena kumari singh reception in rewa
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
satpal maharaj daughter in law mohena kumari singh reception in rewa
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। 

इंडियन आइडल 11: Oops मोमेंट की शिकार हुईं नेहा कक्कड़, स्टेज पर कर रही थीं डांस और फिर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed