फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस की समानता पर बोलीं फराह खान- जो ज्यादा पैसा कमाता है वही यहां...'

Sun, 10 Nov 2019 12:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 10 Nov 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Farah Khan not agree with the view that Bollywood is a male dominated industry
Farah Khan

फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती हैं कि बॉलीवुड पुरुष वर्चस्व वाली इंडस्ट्री है। फराह ने यह बात कावेरी बामजई की किताब 'नो रिग्रेट्स : द गिल्ट-फ्री वोमैन्स गाइड टू अ गुड लाइफ' की लॉन्चिग पर कही है।

Farah Khan not agree with the view that Bollywood is a male dominated industry
फराह खान

फराह का मानना है कि बॉलीवुड में जो ज्यादा पैसा लेकर आता है वह सुपरस्टार बन जाता है। जब महिलाएं ज्यादा पैसा कमाकर लाएंगी, वो भी सुपरस्टार बन जाएंगी। बॉलीवुड एक तरह का बिजनेस है। मुझे लगता है कि एक वक्त ऐसा भी आएगा जब इंडस्ट्री पर महिलाओं का वर्चस्च होगा। आप खुद ही देखिए पिछले 30 सालों में कितना कुछ बदला है।

Farah Khan not agree with the view that Bollywood is a male dominated industry
फराह खान

फराह ने आगे कहा- आपको इसके लिए इंडस्ट्री को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों को दोषी ठहराना होगा, क्योंकि फिल्मों का संरक्षण कौन करता है? इंडस्ट्री नहीं करता है। यह देश और इसमें रहने वाले लोग हैं, जो इन फिल्मों को देखने के लिए जाते हैं, तो जो कोई भी ज्यादा पैसा कमाकर लाएगा या लाएगी वही सबसे बड़ा सुपरस्टार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan not agree with the view that Bollywood is a male dominated industry
Main Hoon Na poster and Farah Khan - फोटो : file photo

बता दें फराह खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई बड़ी फिल्में भी डायरेक्ट भी की हैं। बता दें कि फराह खान ने अपने धर्म से अलग जाकर जाने माने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से साल 2004 में लव मैरिज की थी। दिलचस्प बात ये है कि शिरीष उम्र में फराह से 9 साल छोटे हैं। फराह के तीन बच्चे आन्या, दीवा और जार है। इनका जन्म साल 2008 में एक साथ हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed