फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरे दिन ही आयुष्मान की 'बाला' ने निकाला बजट, अपनी ही फिल्मों का तोड़ा ये रिकॉर्ड

Sun, 10 Nov 2019 12:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 10 Nov 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala box office collection day 2 breaks record
Bala film - फोटो : file photo

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'बाला' (Bala) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 10.15 करोड़ का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन इससे ज्यादा कलेक्शन करके बजट निकाल लिया है। यहां तक कि 'बाला' (Bala) फिल्म आयुष्मान के करियर की पहले दिन इतना ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है। जानें 'बाला' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है...

Ayushmann Khurrana Bala box office collection day 2 breaks record
Bala film - फोटो : file photo

'बाला' फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 60 फीसदी का इजाफा देखा गया। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान की 'बाला' ने दूसरे दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक 'बाला' दो दिनों में 25.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। खास बात है कि इस फिल्म का बजट कुल 25 करोड़ है। यानी कि दो दिनों में ही बजट निकालने में 'बाला' कामयाब रही। 

Ayushmann Khurrana Bala box office collection day 2 breaks record
bala - फोटो : amar ujala, mumbai

फिल्म समीक्षकों के मुताबिक आयुष्मान खुराना की 'बाला' फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म रही। 'बाला' ने पहले दिन 10.15 करोड़,'ड्रीम गर्ल' ने 10.05 करोड़, 'बधाई हो' ने 7.35 करोड़, 'आर्टिकल 15' ने 5.02 करोड़,  'शुभ मंगल सावधान' ने 2.71 करोड़, 'अंधाधुन' ने 2.70 करोड़ और 'बरेली की बर्फी' ने 2.42 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala box office collection day 2 breaks record
bala - फोटो : amar ujala

बाला' फिल्म को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। यानी कि वर्ल्डवाइड यह फिल्म कुल 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' फिल्म में आयुष्मान ऐसे आम आदमी के किरदार में है जो हमारे आसपास जैसी परिस्थितियों में रहते हुए हीरो बन जाता है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Bala box office collection day 2 breaks record
Sachin Choudhary and Ayushmann Khurrana - फोटो : social media

'बाला' फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा उनके बचपन का किरदार निभाने वाले बाल कलाकार सचिन चौधरी के अभिनय को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- पहली नजर में ही सलमान की 'भाभी' को दिल दे बैठे थे आशुतोष, फिल्म देख लोग कहने लगे थे साइको

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed