बिग बॉस 13 का खेल दिन प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है। हाल में शो में कुछ वाइल्ट कार्ड एंट्री हुईं जिसके बाद शो में नए-नए तरह के मोड़ देखने को मिले। अब घर के सदस्यों में एक और नाम जुड़ गया है। वह नाम नच बलिए के पूर्व कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह का है। विशाल, नच बलिए में अपनी लड़ाइयों के कारण काफी चर्चा में रहे थे। शो में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ एंट्री ली थी। जिसके साथ वह कई मौकों पर लड़ते हुए भी नजर आए थे। विशाल ने घर में प्रवेश करने से पहले अमर उजाला से बातचीत की और बताया कि वह शो की ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे के साथ अंदर जा रहे हैं।
बिग बॉस में एंट्री से पहले विशाल आदित्य सिंह खास इंटरव्यू में बोले-ट्रॉफी जीतकर ही आऊंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने जा रहे हैं, दिमाग में क्या चल रहा है? क्या किसी तरह की कोई प्लानिंग बनाई है?
नहीं, मैंने घर के अंदर जाने के लिए किसी भी तरह की कोई प्लानिंग नहीं की है। मुझे लगता है कि मेरी जो शख्सियत है वही शो में धमाल मचाने के लिए काफी है।
आपमें ऐसी कौन सी खूबी है जिसके कारण आपको लगता है कि आप दर्शकों का ध्यान खींच पाएंगे ?
मैं स्वभाव से काफी हंसमुख हूं, सभी से आसानी से घुल-मिल जाता हूं। मुझसे जो हंस कर बात करता है उससे हंस कर बात करता हूं जो मुझसे लड़ना चाहता है मैं उससे उसी तरह से बर्ताव करता हूं। मैं एक ईमानदार इंसान हूं जो जैसा अंदर से है वैसा ही बाहर से है।
शो में काफी प्रतियोगी हैं जो करीब महीने भर से घर के अंदर हैं। वह गेम को काफी हद तक समझ चुके हैं। आप ऐसे प्रतियोगियों से कैसे मुकाबला करेंगे?
घर के अंदर देरी से जाने की वजह से मुझे कोई भी दिक्कत नहीं होने वाली है। हफ्ता-दस दिन के बाद ही दर्शकों को मैं समझ में आ जाऊंगा। 6 फुट 3 इंच का आदमी कैमरे से छिप नहीं सकता है। भले ही शो मेरे और दूसरे प्रतियोगियों के लिए आगे बढ़ गया हो लेकिन दिल जीतने के लिए बस एक पल ही चाहिए होता है। वह पल कभी भी आ सकता है।
घर में प्रवेश करने से पहले क्या करीबियों से कोई खास हिदायत मिली?
सभी ने मुझसे कहा कि बिग बॉस में झगड़ा मत करना और ज्यादा गुस्सा मत करना लेकिन मुझे लगता है कि अगर इस घर में उन्हें भी डाल दिया जाए तो वह भी ऐसे ही हो जाएंगे क्योंकि परिस्थितियां ही ऐसी उत्पन्न हो जाती है। हम जब अपने घर में रहते हैं तो हमें आसानी से खाना मिल जाता है लेकिन बिग बॉस के घर में हमें उसके लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है।
बिग बॉस के घर में कई बार प्रतियोगी गुस्से में कुछ गलत बर्ताव कर जाते हैं, ऐसी परिस्थिति से आप खुद को कैसे बचाएंगे?
हम अपने परिवार में ही कई बार ऐसी चीज बोल जाते हैं जिसका हमें पता नहीं चलता है और बाद में आकर हम माफी मांगते हैं। हालांकि यहां पर लोगों की नजर नहीं होती है। लेकिन बिग बॉस के घर पर सबकी नजर है तो वहां सभी को एक मुद्दा मिल जाता है। दरअसल इंसान गलतियों का पुतला होता है। हमें पता होता है कि हमारी गलती क्या है लेकिन फिर भी हमसे होती है क्योंकि यह हमारे बर्ताव में ही है। अच्छी बात यह होती है कि हम उस गलती को सुधारें और कोशिश करें कि वह दोबारा ना हो। कोई क्या बोलता है, क्या सोचता है क्या लिखता है उसे आप कभी भी सही नहीं कर पाएंगे और इस पर कभी भी ध्यान नहीं देना चाहिए।
आपके अनुसार इस समय घर में सबसे अच्छा गेम कौन खेल रहा है।
मुझे लगता है कि सिद्वार्थ शुक्ला इस समय सबसे अच्छा गेम खेल रहे हैं। वह जैसे हैं वैसे ही बर्ताव कर रहे हैं। वह बस घर को जी रहे हैं।
यह शो हमेशा से मेरा पंसदीदा शो रहा है। हमेशा से मैं इस शो का हिस्सा बनने के बारे में सोचा करता था। तो जब मुझे इस शो के लिए ऑफर किया गया तो इसे मना नहीं कर सका।
क्या यह शो आपमें कुछ परिवर्तन ला सकता है?
मुझे ऐसा तो नहीं लगता है कि मुझमें कोई परिवर्तन आएगा लेकिन मुझे ऐसा जरूर प्रतीत होता है कि जब मैं इस शो में जा ही रहा हूं तो मैं कुछ सीख कर ही आऊंगा। मुझे लगता है कि किसी भी इंसान को बदलना नहीं चाहिए बस अपनी खामियों पर काम करते रहो और जैसे हो वैसे ही रहो।
क्या आप इस शो की ट्रॉफी अपने नाम कर पाएंगे?
मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस शो की ट्रॉफी लेकर ही आऊंगा।
पढ़ें: अयोध्या फैसला: अनुपम खेर-स्वरा सहित इन सात सितारों ने किए ये ट्वीट, देखिए किसने क्या कहा