फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें अमिताभ बच्चन ने क्या किया ऐसा, कांग्रेस ज्वाइन करने की लगने लगीं अटकलें

Thu, 22 Feb 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan started following congress leaders on twitter
amitabh bachachan

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए और कई तरह की अटकलें लगाई जानें लगीं।

amitabh bachchan started following congress leaders on twitter
amitabh bachchan

दरअसल, अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है, जिसके बाद तमाम तरह के कयास लगने लगे कि क्या अमिताभ का कांग्रेस प्रेम फिर से जाग गया है या फिर वह राजनीति में आने वाले हैं।

amitabh bachchan started following congress leaders on twitter

अमिताभ ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया। फिर पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और सीपी जोशी को इस महीने से फॉलो करना शुरू किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan started following congress leaders on twitter
a

हाल ही में उन्होंने मनीष तिवारी, शकील अहमद, संजय निरूपम, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय झा को भी ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया। 

 

विज्ञापन
amitabh bachchan started following congress leaders on twitter
amitabh bachchan

जब अमिताभ बच्चन ने पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी को फॉलो करना शुरू कर दिया तो उन्होंने बिग बी को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने कहा, ‘अमिताभ बच्चन सर, आपने मुझे ट्विटर पर फॉलो किया इसके लिए धन्यवाद। मेरे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि मुझे भारतीय सिनेमा के आइकॉनिक सुपरस्टार को फॉलो करने का मौका मिला। बच्चन जी की फिल्में जब रिलीज होती थीं, तब हम पहले दिन का पहला शो देखते थे। ऐसा करते हुए ही हम बड़े हुए। 70 और 80 के दशक में चंडीगढ़ में बालकनी की टिकट 3 रुपए थी, आज के समय में इस बात पर विश्वास करना काफी मुश्किल होगा।’
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed