फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

No Entry Sequal: अनीस बज्मी ने बताया कब शुरू होगी नो एंट्री के सीक्वल की शूटिंग, ऐसी है फिल्म की कहानी

Mon, 12 Sep 2022 12:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Sep 2022 12:34 PM IST
सार


 

विज्ञापन
anees bazmee says film no entry sequel shooting to start from january 2024 he reveals storyline and cast
अनीस बज्मी, नो एंट्री फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'नो एंट्री' 2005 में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में जोरदार कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद खबर आई कि 'नो एंट्री' का सीक्वल बनने जा रहा है। तब से फैंस इस फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सीक्वल में अनिक कपूर और सलमान खान तो होंगे ही, लेकिन ये साफ नहीं हो पा रहा था फिल्म सिनेमाघरों में कब तक आएगी। हालांकि अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आ गया है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो सकते हैं।

anees bazmee says film no entry sequel shooting to start from january 2024 he reveals storyline and cast
नो एंट्री फिल्म का पोस्टर

फिल्म नो एंट्री का सीक्वल नो एंट्री में एंट्री को लेकर अनीस बज्मी ने अपडेट दिया है कि अब वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं। अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि इसकी शूटिंग 2023 में शुरू हो सकती है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां से नो एंट्री की कहानी खत्म हुई थी। सीक्वल में भी सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर होंगे। 

anees bazmee says film no entry sequel shooting to start from january 2024 he reveals storyline and cast
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया

अनीस बज्मी ने सीक्वल इतना देर से बनाए के सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम कुछ भी बनाकर इसकी फ्रैंचाइजी को भुनाना नहीं चाहते थे। इस दौरान कई बार आइडिया आए, उसपर बातचीत हुई लेकिन फिर समझ में नहीं आने की वजह से उनको रिजेक्ट कर दिया गया। साल 2016 में फिर एक और आइडिया आया, जिसपर हमने बात की और चीजें फाइनल हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anees bazmee says film no entry sequel shooting to start from january 2024 he reveals storyline and cast
अनीस बज्मी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि अनीस बज्मी की नो एंट्री में एंट्री में 10 अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। अनीस बज्मी ने कहा कि इसीलिए फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने में काफी समय लग गया। नो एंट्री के पहले पार्ट में बिपाशा बसु, लारा दत्ता, सेलिना जेटली और ईशा देओल नजर आई थीं। सीक्वल में भी इनके नजर आने की उम्मीद जताई जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed