{"_id":"5d03709d8ebc3e56470ec0af","slug":"anup-jalota-confirm-his-entry-in-bigg-boss-13-wants-to-go-with-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 13 को लेकर अनूप जलोटा ने खोले कई राज, जोड़ीदार का नाम सुन सलमान भी चौकेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 13 को लेकर अनूप जलोटा ने खोले कई राज, जोड़ीदार का नाम सुन सलमान भी चौकेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anup jalota and jasleen
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट बन अनूप जलोटा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं । अनूप अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ जोड़ी बनाकर शो में पहुंचे थे । अब अनूप फिर से बिग बॉस के घर में जाने की तैयारी कर रहे हैं । एक अखबार से बातचीत के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि पिछले सीजन में वह रिलैक्स करने और हॉलिडे मनाने गए थे । अब वह बिग बॉस 13 में भी जा रहे हैं ।
Trending Videos
2 of 5
anup jalota
एक इंटरव्यू के दौरान जब अनूप जलोटा से पूछा गया कि इस बार वो किसके साथ जोड़ी बनाकर पहुंचेंगे । इसके जवाब में अनूप ने ऐसी इच्छा जता दी जिसे सुनकर सलमान खान भी हैरान हो जाएंगे । दरअसल, अनूप ने कहा कि वो इस बार कटरीना कैफ के साथ शो में जाना चाहते है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अनूप जलोटा
फिलहाल शो में जाने की बात सिर्फ अनूप जलोटा ही कह रहे हैं लेकिन शो के मेकर्स ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है । एक इंटरव्यू में अनूप ने ये भी कहा कि वो शो को होस्ट कर सकते हैं । अब उनकी बात में कितनी सच्चाई है, ये तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा ।
4 of 5
anup jalota
बता दें कि पिछले सीजन में अनूप, जसलीन मथारू के साथ पहुंचे थे । शो में जाने से पहले उन्होंने कहा था कि वो जसलीन के साथ रिलेशन में हैं । हालांकि शो से बाहर आने के बाद उन्होंने साफ किया था कि ये सब शो के लिए किया था । जसलीन सिर्फ उनसे संगीत सीखती हैं । दोनों का रिश्ता गुरु-शिष्य का है ।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : Self
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 13 में जरीन खान, चंकी पांडे, वरीना हुसैन, देबोलीना भट्टाचार्य, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारों के शो में आने की संभावना है। हालांकि अभी इन कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर नहीं लगी है । 'सोनी टीवी' के फेमस शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी को भी अप्रोच किया गया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X