{"_id":"5d0365798ebc3e4aaa44aef3","slug":"mukesh-ambani-and-nita-ambani-wedding-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश और नीता अंबानी की 32 साल पुरानी शादी की तस्वीरें पहली बार आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश और नीता अंबानी की 32 साल पुरानी शादी की तस्वीरें पहली बार आई सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2019 04:20 PM IST
देश के सबसे अमीर कपल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पिछले 32 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं । अक्सर ये कपल किसी ना किसी ईवेंट में स्पॉट किया जाता है और सारी लाइम लाइम ले जाता है । हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । ये तस्वीरें नीता अंबानी के एक फैन क्लब ने शेयर की हैं ।
Trending Videos
2 of 6
mukesh ambani
एक तस्वीर में नीता और मुकेश अंबानी के साथ धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन भी नजर आ रही हैं । मुकेश अंबानी ने ग्रे सूट पहना हुआ है और नीता गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं । इस न्यूली मैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
नीता और मुकेश अंबानी की शादी की तस्वीरों के साथ हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। अपनी लव स्टोरी का जिक्र मुकेश और नीता ने एक इंटरव्यू में किया था । उस वक्त नीता सिर्फ 20 साल की थीं और मुकेश 21 के । मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी को नीता बहुत पसंद थीं ।
उन्होंने नीता को अपने घर की बहू बनाने के बारे में सोच लिया था । नीता और मुकेश ने एक-दूसरे से मुलाकात की। एक बार नीता और मुकेश कार से कहीं जा रहे थे । उसी समय मुकेश ने नीता से पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी । कार रेड सिग्नल पर रुकी हुई थी ।
मुकेश ने कहा कि मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती । पीछे की सारी गाडि़यां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे । नीता ने कुछ देर बाद मुकेश अंबानी को हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़वाई ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X