टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेशक आज पति-पत्नी के रिश्ते में बंधन चुके हों लेकिन इसके अलावा यह दोनों एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त भी हैं। इस बात को यह दोनों कई मौकों पर कबूल कर चुके हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर इन दोनों ने इसका सबूत दिया फ्रेंडशिप डे पर।
दरअसल एक तरफ जहां पूरी दुनिया अपने-अपने तरीके से फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट कर रही थी, वहीं दूसरी ओर अनुष्का-विराट भी अपने अंदाज में एक-दूसरे के साथ इस दिन को मना रहे थे। इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर एक फोटो शेयर की है, जो फ्रेंडशिप डे के दिन की है। इस पर फैंस ने भी जबरदस्त प्रक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'विराट कोहली तुम मेरे सपने में देश के प्रधानमंत्री थे।' वहीं पाकिस्तान के एक फैंस ने भी उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हुए लिखा, 'दुनिया का बेस्ट प्लेयर।'
फोटो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे।' बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों ने इस तरह अपनी खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फिलहाल टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर है और विराट के साथ अनुष्का भी वहां मौजूद है। फ्री टाइम में यह दोनों कई बार साथ में क्वालिटी टाइम बिताते देखे गए हैं।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 2 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान एडबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जड़ने के बाद अपनी पत्नी अनुष्का के प्रति बड़े ही खास अंदाज में प्यार व्यक्त किया था। कोहली ने अपने गले से वेडिंग रिंग को बाहर निकालकर उसे किस किया और अनुष्का के तरफ इशारा किया था।
कमेंट
कमेंट X