फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की 'विराट' जीत पर अनुष्का ने दी बधाई, बोलीं- 'मुझे मेरे प्यार पर गर्व है'

Fri, 18 Jan 2019 07:21 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 18 Jan 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma congratulates cricket team india over historic victorie in Austrelia
bollywood

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में धूल चटा एकदिवसीय सीरीज अपने नाम की। भारत ने ये सीरीज 2-1 से जीती। देश के लिए यह एक एतिहासिक जीत है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हुईं कई दिपक्षीय सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कभी मात नहीं दी थी। ऐसे में इस यादगार जीत पर फिल्म अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने टीम को सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दी है।  

anushka sharma congratulates cricket team india over historic victorie in Austrelia
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram

बता दें कि फिल्म जीरो की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया की जीत का एक फोटो शेयर कर ढेर सारी बधाईयां दी है। उन्होंने लिखा- ' क्या यादगार और बेहतरीन टूर रहा, बहुत खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया में इस एतिहासिक जीत की गवाह बनी हूं, टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई, मुझे मेरे प्यार विराट पर नाज है।'

What an unforgettable & outstanding tour it's been !! Happy to have witnessed the historic victories by the men 👏 🙏 👏 HUGE congratulations 🇮🇳 And so proud of you my love @virat.kohli ❤️ 😁

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

anushka sharma congratulates cricket team india over historic victorie in Austrelia
टीम इंडिया

बता दें कि एमएस धोनी (87*) और केदार जाधव (61*) की उम्दा पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वन-डे में हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है। इस प्रारूप में उसने ऑस्ट्रेलिया में 1985 में विश्व चैंपियनशिप और 2008 में सीबी सीरीज जीती थी। पिछली बार भारत को 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma congratulates cricket team india over historic victorie in Austrelia
kedar jadhav

बता दें कि केदार जाधव ने रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। टॉस जीतकर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया था। कंगारू टीम 48.4 ओवर्स में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने चार गेंद शेष रहते ही तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धोनी और जाधव के बीच चौथे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद साझेदारी हुई। धोनी ने 74 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीरीज में लगातार तीसरा और कुल 70वां वनडे अर्धशतक है।

विज्ञापन
anushka sharma congratulates cricket team india over historic victorie in Austrelia
टीम इंडिया

इसके पहले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा (9) को पीटर सिडल ने स्लिप में शॉन मार्श के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शिखर धवन (23) और कप्तान विराट कोहली (46) ने संभलकर खेलना शुरू किया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 50 के पार लगाया। स्टोइनिस ने अपने गेंदबाजी स्पेल के पहले ही ओवर में धवन को आउट करके टीम इंडिया को तगड़ा झटका दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed