बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' की वजह से सुर्खियों में हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं इस वेब सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे 'पाताल लोक' पर बने मीम को खुद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
'पाताल लोक' रिलीज होते ही अनुष्का शर्मा पर बना मीम, अभिनेत्री ने खुद साझा कर लिखा ये पोस्ट
अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मीम को साझा किया है। यह मीम अनुष्का शर्मा की अलग-अलग फिल्मों के किरदारों को जोड़कर बनाया है। इस मीम में अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों के अलग-अलग किरदार और लुक में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके इन सभी लुक को स्वर्ग, धरती और पाताल लोक की तर्ज पर बांटा गया है। इस मीम को साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।
A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पर बना ये मीम तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' की तो इसमें जयदीप अहलावत, नीरज काबी, अभिषेक बनर्जी, गुल पनाग, आकाश खुराना, विपिन शर्मा, राजेश शर्मा, जगजीत संधू और अनूप जलोटा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'पाताल लोक' निर्देशन का अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने किया है।
हाल ही में अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी वेब सीरीज 'पाताल लोक' का देखा। 'पाताल लोक' को देखते हुए अपनी तस्वीर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में वह लैपटॉप पर 'पाताल लोक' वेब सीरीज देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने कुछ समय पहले ही 'पाताल लोक' का पूरा सीजन देख लिया था। मुझे पता था कहानी, स्क्रीनप्ले और अभिनय के हिसाब से यह शो शानदार है।
विराट कोहली ने आगे लिखा, अब यह देखकर कि लोगों को यह शो कितना पसंद आ रहा है, मैं बस यह कंफर्म करना चाहता हूं कि मैंने यह कैसे देखा। मुझे अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व है कि इतनी शानदार सीरीज प्रोड्यूस की। उन्हें अपनी टीम पर बहुत भरोसा है। हमारे भाईजी कर्णेश भी शामिल हैं। शाबाश भाई, एक शानदार शो की निर्माता से शादी का ये फायदा है कि मैंने इसे हफ्तों पहले देख लिया था। निश्चित रूप से ये मुझे बहुत पसंद आया। बहुत अच्छे टीम क्लीन स्लेट फिल्म्स।'
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
कमेंट
कमेंट X