लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सितारे हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनमें से एक अभिनेता अभिषेक बच्चन भी हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी और पिता महानायक अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़ी यादों, तस्वीरों और वीडियो को साझा करते रहते हैं। इस बार भी अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की है।
अभिषेक ने साझा की पिता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा ये बात
अभिषेक बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह पिता अमिताभ बच्चन और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में अभिषेक बच्चन काफी छोटे नजर आ रहे हैं जबकि अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ यंग दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिषेक बच्चन ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है।
अभिषेक बच्चन ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'अभी भी दोनों ( अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ) को देखना हूं'। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने अपने पोस्ट में पिता अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ को टैग भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन तीनों अभिनेताओं के फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर कमेंट किया है।
#flashbackfriday Still look up to both of them. @amitabhbachchan @apnabhidu
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
बात करें अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्मों की तो वह इन दिनों फिल्म 'बॉब बिस्वास' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन दीया अन्नपूर्णा घोष कर रही हैं। उनकी यह फिल्म सुजॉय घोष की फिल्म 'कहानी' में बॉब बिस्वास के किरदार पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में होंगी।
फिल्म 'बॉब बिस्वास' के अलावा अभिषेक बच्चन अजय देवगन के निर्माण में आने वाली फिल्म 'द बिग बुल' में भी एक भारी भरकम आदमी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अभिषेक बच्चन की पहली 'लूडो' होगी। वह वेब सीरीज 'ब्रीद' के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं।
पढ़ें: मुफ्त में टिकटॉक को मत दीजिए अपने डांस वीडियो, यहां जैकलीन दे रहीं हर हफ्ते चार लाख का इनाम
कमेंट
कमेंट X