{"_id":"5aea97aa4f1c1be2798b7816","slug":"arjun-kapoor-and-anshula-kapoor-visit-bride-to-be-sonam-kapoor-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बहन अंशुला संग सोनम के घर पहुंचे अर्जुन, शादी की तैयारियों को देख दिया ऐसा REACTION","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: बहन अंशुला संग सोनम के घर पहुंचे अर्जुन, शादी की तैयारियों को देख दिया ऐसा REACTION
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor at sonam house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। घर सजकर तैयार हो चुका है, रिश्तेदारों का जुटना शुरू हो चुका है, वहीं रस्में शुरू होने से पहले संगीत सेरेमनी की तैयारी भी जोरों पर है। इस बीच सोनम से मिलने उनके कजन भाई-बहन अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर उनके घर पहुंचे। रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें अर्जुन सोनम को शादी की तैयारियों को लेकर चिढ़ा रहे हैं।
arjun kapoor at sonam house
रिया द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो सोनम कपूर के घर का ही है। वीडियो में रिया कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर और माहीप कपूर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन सोनम को चिढ़ाते हुए कह रहे हैं- 'मुझे ऐसा लग रहा है कि शादी की तैयारियां देखकर लग रहा है जैसे मैं सच में वीरे दी वेडिंग देख रहा हूं, रियलिटी में... और कितनी तारीफें चाहिए तुम्हें...'
A post shared by Arjun Kapoor Cafe (@arjunkapoorcafe) on
sonam kapoor
बता दें कि मंगलवार को इन दोनों के परिवार ने एक साथ मीडिया के सामने आकर शादी की डेट की जानकारी दी थी। बयान में कहा गया था, 'शादी 8 मई को मुंबई में होगी। चूंकि यह एक निजी मामला है, हम आपसे परिवार की निजता की जरूरत का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। अपने जीवन के इस खास लम्हे का जश्न मनाते हुए हम आपके आशीर्वाद एवं प्यार के लिए आप सब का आभार जताना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor
शादी के समारोह को 3 हिस्से में बांटा गया है। पहले 7 मई को हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में अदा की जाएंगी। मेहंदी की रस्म अनिल कपूर के घर 'सनटेक सिग्नेचर आइसलैंड' से होगी । इसके बाद 8 मई को दिन में शादी की रस्में अदा की जाएंगी । शादी सोनम की मौसी की हवेली से होगी। इसके बाद 8 मई को ही शाम को होटल 'द लीला' में ग्रांड रिसेप्शन होगा।