{"_id":"629e0e100106c87ae960106b","slug":"armaan-malik-joins-hands-with-international-singer-ed-sheeran-2steps-song-to-be-released-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2Steps: अरमान मलिक ने इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन से मिलाया हाथ, कल रिलीज होगा गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2Steps: अरमान मलिक ने इंटरनेशनल सिंगर एड शीरन से मिलाया हाथ, कल रिलीज होगा गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अरमान मलिक- एड शीरन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक ने सोमवार को एक घोषणा से फैंस को चौंका दिया। अरमान ने बताया कि अपने नए गाने '2स्टेप' के लिए उन्होंने अंग्रेजी गायक एड शीरन के साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह गाना मंगलवार को रिलीज होने वाला है। इस गाने का ओरिजनल वर्जन 2021 में एड शीरन के एल्बम इक्वल में रिलीज हुआ था। अरमान का यह नया गाना एक कलाकार के जीवन के संघर्षों पर आधारित है।
Trending Videos
2 of 4
अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अरमान ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर अपने गाने का एक पोस्टर फैंस संग साझा किया, जिसमें नारंगी बैकग्राउंड में एक तितली दिखाई दे रही है। वहीं इस पोस्टर पर लिखा है, 'एड शीरन- 2स्टेप (फीचरिंग अरमान मलिक)।' इसके साथ ही सिंगर ने कैप्शन में बताया है कि यह गाना मंगलवार को रिलीज होने जा रहा है।
बता दें कि यह अरमान का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय कोलैब्रेशन है, इससे पहले सिंगर साल 2021 में के-पॉप स्टार एरिक नेम और अमेरिकी संगीत निर्माता केएसएचएमआर के साथ काम कर चुके हैं। अरमान को इस नए गाने के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। गायक अकासा सिंह ने उन्हें शुभकानाएं देते कहा कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय कोलैब्रेशन से भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। वहीं, अरमान के भाई और गायक अमाल मलिक ने कहा, 'क्या गाना है अब और इंतजार नहीं कर सकता....बड़ा कदम।' एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने लिखा, 'आप पर हमेशा गर्व होता है।'
4 of 4
अरमान मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अरमान मलिक ने अपने सिंगिंग करियर में अब तक कई सुपरहिट गाने गाए हैं। 'हुआ है आज पहली बार', 'बोल दो न जरा', 'चले आना' उनके सुपरहिट गानों में से एक है। संगीत से उनका बचपन से ही नाता रहा है। वह संगीतकार डब्बू मलिक के बेटे हैं। डब्बू को सोहेल खान की फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' के म्यूजिक के लिए जाना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।