अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने अभिनय और लुक की वजह से फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है। टीवी की दुनिया में कई मशहूर शो का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और यहां भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है। जल्द ही वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। मौनी इन दिनों अपने पति सूरज नांबियार के साथ तुर्की में छुट्टियां मना रही हैं। वहां से वह लगातार अपनी शानदार तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। मौनी के फैंस को उनका फैशन सेंस काफी पसंद आता है। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रांम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Mouni Roy: पति के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहीं मौनी रॉय, सफेद ड्रेस में दिखाया हुस्न का जलवा
सफेद ड्रेस में बिखेरा जलवा
मौनी रॉय ने अपनी हालिया इंस्टा तस्वीरों में व्हाइट ड्रेस पहनी है। तस्वीर में वह ब्लैक कलर का पर्स लिए नजर आ रही हैं। मौनी की जुल्फें खुली हुई हैं। उन्होंने स्नीकर्स पहने हुए हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। मौनी ने एक साथ सात तस्वीरें पोस्ट की हैं और हर एक में उनका पोज और अंदाज अलग है। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
मैरून ड्रेस में दिखाया जलवा
इससे पहले मौनी ने मैरून ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ मौनी ने ब्लैक लॉन्ग शूज पहने हुए हैं। हल्के मेकअप और खुली बालों में वह कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा समंदर का नजारा काफी शानदार लग रहा है।
घूमने की शौकीन हैं मौनी
बता दें कि मौनी रॉय को एक्टिंग के साथ-साथ घूमने का भी काफी शौक है। वह अक्सर वेकेशंस पर जाती हैं। इन दिनों वह अपने पति सूरज नांबियार और दोस्तों के साथ तुर्की में हैं।
फिल्म 'गोल्ड' से किया था डेब्यू
मौनी रॉय ने अभिनेता अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'गोल्ड' से हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। वह अपने हॉट लुक के लिए काफी जानी जाती हैं। जल्द ही वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इसमें उनका किरदार नेगेटिव हो सकता है।