आखिरकार एक लंबे अरसे के बाद 'अवतार 2' के दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतारः दे वे ऑफ वाटर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अवतार के पहले भाग ने तो लोगों को हैरान और रोमांचित किया ही था, ट्रेलर देखकर लग रहा है कि दूसरा भाग भी दर्शकों को एक अलग दुनिया की सैर कराने वाला है। ट्रेलर में कमाल के दृश्य देखने को मिले हैं। ट्रेलर के अंत में सुना जा सकता है कि "मुझे यकीन है, हम जहां भी हो ये परिवार...हमें सुरक्षित रखेगा"।
Avatar 2 Trailer: मोस्ट अवेटेड 'अवतार- द वे ऑफ वॉटर' के ट्रेलर में दिखे कमाल के दृश्य, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार 2 के ट्रेलर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। करीब 1 मिनट 38 सेकंड के इस ट्रेलर में पानी के भीतर और बाहर जबरदस्त सीन दिखाए गए हैं। मेकर्स ने इसे टीजर ट्रेलर कहा है। इसे अवतार के ऑफिशियल पेज से जारी किया गया है। फिलहाल इस ट्रेलर को देखने के बाद आपके भीतर फिल्म देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। ट्रेलर को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देखा जा सकता है।
फिल्म 'अवतार 2' की कहानी के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, "अवतार: द वे ऑफ वॉटर" फिल्म सुली परिवार (जेक, नेयतिरी और उनके बच्चों) की कहानी बताना शुरू करेगी, कि वह एक परिवार के रूप में एक दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए, जीवित रहने के लिए वे जो लड़ाइयां लड़ते हैं, और जो त्रासदियां वे सहते हैं और इन सबके बावजूद कितने आगे तक जाते हैं।
यहां देखें हिंदी टीजर ट्रेलर
इस दिन सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार है अवतार 2
जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित फिल्म 'अवतार 2' के ट्रेलर के अलावा इसकी रिलीज की तारीख भी सामने आ चुकी है। 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज किया जाएगा। अंग्रेजी टीजर ट्रेलर

कमेंट
कमेंट X