फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day SPL: इन लोगों के साथ रहा दीपिका पादुकोण का अफेयर

Thu, 05 Jan 2017 05:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
B'Day SPL: A look at Deepika Padukone's love affairs
दीपिका पादुकोण ने जहां प्रोफेशनल लेवल पर खूब नाम कमाया है वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी वो खूब सुर्खियों में रही हैं। फिल्मों के अलावा वो अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं। बेशक आज उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जाता है लेकिन उनसे पहले भी उनकी जिंदगी में कई शख्स रहे।

B'Day SPL: धोनी से लेकर युवराज, इन लोगों के साथ रहे दीपिका के रोमांस के चर्चे

B'Day SPL: A look at Deepika Padukone's love affairs
सबसे पहले दीपिका पादुकोण जिस शख्स के प्यार में पड़ीं वो हैं निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। दीपिका उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रही थीं और मॉडलिंग में भी हाथ आजमा रही थीं। लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद वो वक्त भी आया जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया।

B'Day SPL: धोनी से लेकर युवराज तक के साथ रहे दीपिका के रोमांस के चर्चे

B'Day SPL: A look at Deepika Padukone's love affairs
- फोटो : self
निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। वो बात अलग है कि ये रोमांस सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही रहा। और फिर दीपिका की जिंदगी में एंट्री मारी क्रिकेटर और लाखों दिलों की धड़कन युवराज सिंह ने। युवराज और दीपिका का रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

B'Day SPL: धोनी से लेकर युवराज तक के साथ रहे दीपिका के रोमांस के चर्चे

B'Day SPL: A look at Deepika Padukone's love affairs
- फोटो : self
कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। लेकिन बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। और इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन

B'Day SPL: धोनी से लेकर युवराज तक के साथ रहे दीपिका के रोमांस के चर्चे

B'Day SPL: A look at Deepika Padukone's love affairs
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का काफी लंबा चौड़ा अफेयर रहा। दोनों को अक्सर साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा जाता। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। दीपिका सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थीं कि माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में वो नजर आती थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था क्योंकि इन दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और अलग हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed