{"_id":"5fe30b8637056542531de0b8","slug":"bhojpuri-gana-video-dinesh-lal-yadav-nirahua-and-amarapali-dubey-song-chumma-se-dihala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और हिट भोजपुरी गाना, जो झूमने को कर देगा मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और हिट भोजपुरी गाना, जो झूमने को कर देगा मजबूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 23 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram/dineshlalyadav
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट दिए हैं। दोनों को साथ में दर्शक बहुत पसंद करते हैं। ये जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है धमाल मचा देती है। इसी सिलसिले में निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना सुनाते हैं जो सुपरहिट रहा था।
Trending Videos
2 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram/dineshlalyadav
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म जय वीरू का है। गाने के बोल हैं चुम्मा से दिहला ऊर्जा। 2019 में रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 61 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को निरहुआ और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसे आजाद सिंह ने लिखा जबकि संगीत धनंजय मिश्रा ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram/dineshlalyadav
इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ ने जमकर ठुमके लगाए हैं। लुक्स की बात करें तो आम्रपाली ने मरून कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। वहीं निरहुआ ने पीले रंग की शर्ट के साथ जींस पहनी है। गाना आउटडोर लोकेशन में शूट किया गया है जहां आस-पास काफी हरियाली नजर आ रही है।
4 of 5
निरहुआ
- फोटो : instagram/dineshlalyadav
गौरतलब है कि 2004 में निरहुआ का पहला भोजपुरी गीतों का एक एलबम रिलीज हुआ था, जिसका नाम था निरहुआ सटल रहे। 2008 में बतौर मुख्य किरदार उनकी पहली फिल्म निरहुआ रिक्शावाला हिट रहा था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा निरहुआ बिग बॉस सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि उनका खेल बहुत लंबा नहीं चल पाया था और तीसरे हफ्ते ही वह घर से बेघर हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
आम्रपाली दुबे
- फोटो : instagram/aamrapali1101
आम्रपाली दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। 2014 में, उन्होंने निरहुआ के साथ फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से डेब्यू किया। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी ने कई फिल्में दीं। आम्रपाली हिंदी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। इनमें सात फेरे और रहना है तेरी पलकों की छांव में मुख्य हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।