सब्सक्राइब करें

बिकिनी तस्वीर साझा कर ट्रोल हुईं कंगना रणौत, सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, 'कुछ बचा नहीं अट्रैक्ट करने को'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 23 Dec 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut trolled for shared her bikini photo on social media
कंगना रणौत - फोटो : amar ujala mumbai

अपने तीखे और विवादित बयानों को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। कंगना रणौत अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी उन्हें अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्रोल होना पड़ जाता है। 

Trending Videos
Kangana Ranaut trolled for shared her bikini photo on social media
कंगना रणौत - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस बार कंगना रणौत सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर की वजह से जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक बिकिनी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह रेड और ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कंगना रणौत ने अपने फैंस के लिए खास ट्वीट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut trolled for shared her bikini photo on social media
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'गुड मॉर्निंग दोस्तों, मैक्सिको मेरे लिए काफी रोमांचक जगह में से एक रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में मैक्सिको का दौरा किया। जगह काफी सुंदर है लेकिन बिल्कुल अप्रत्याशित जगह है। यह तस्वीर मैक्सिको के टुलुम की है जोकि एक छोटा सा आइलैंड है'। कंगना रणौत को यह तस्वीर साझा करना भारी पड़ा गया हैं।

Kangana Ranaut trolled for shared her bikini photo on social media
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

इस तस्वीर को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं। Punjab Singh नाम के सोशल मीडिया यूजर ने कंगना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कुछ बचा नहीं अट्रैक्ट करने के लिए बॉडी दिखाओ, कमेंट और लाइक लो'। Cadbury Silk नाम की यूजर ने सिखा, 'लो साड़ी से बिकिनी, मोदी जी क्या बोलेंगे। क्या यही हमारी संस्कृति है।'



विज्ञापन
Kangana Ranaut trolled for shared her bikini photo on social media
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

अंधभक्तों का DNA नाम के यूजर ने लिखा, 'अंध भक्तों की प्यारी दीदी अंध भक्तों के लिए छाप छोड़ती हुई...' Sanjay Singh Tomar नाम के यूजर ने लिखा, 'बस यह फुहड़ता वाली फोटो डालने की क्या जरूरत थी । यह आपकी सोच बताती हैं कि आपका समाज के लिए क्या सोच रखती हो।' कंगना रणौत की बिकिनी तस्वीर पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। 



विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed