सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव का नया गाना मचा रहा धमाल, ‘ट्यूशन वाली’ के प्यार में दीवाने दिखे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 13 Aug 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Khesari Lal Yadav new song tution wali with neha raj released, video goes viral on social media
खेसारी लाल यादव का नया गाना ट्यूशन वाली - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी गानों और उनके सितारों को लोग काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी के गाने भी अब पूरे देश में अपनी धूम मचाते हैं। फैंस को भी नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। सावन के महीने में आए उनके गाने 'बोलबम' ने धमाल मचाया था, तो अब उनका नया गाना 'ट्यूशन वाली' रिलीज हो गया।

Trending Videos
Bhojpuri Khesari Lal Yadav new song tution wali with neha raj released, video goes viral on social media
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव ने इस गाने को नेहा राज के साथ गाया है, जो आदिशक्ति फिल्म्स के चैनल पर आज यानी 13 अगस्त को रिलीज हुआ है। वहीं, गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक कॉलेज के लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे ट्यूशन वाली लड़की से प्यार हो गया है और वह लाइब्रेरी में उसे निहारते रहते हैं। गाने को दर्शकों भी का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, खेसारी लाल यादव का जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Khesari Lal Yadav new song tution wali with neha raj released, video goes viral on social media
खेसारी लाल यादव का गाना ट्यूशन वाली - फोटो : सोशल मीडिया

'ट्यूशन वाली' गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक छह लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा लोग लाइक्स और कमेंट कर भी अपनी प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं,' तो दूसरे ने लिखा, 'हर मौसम में हर तरह से गाने लाने की पावर खेसारी लाल में ही है।'

Bhojpuri Khesari Lal Yadav new song tution wali with neha raj released, video goes viral on social media
खेसारी लाल यादव- सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वह हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ ‘मटक मटक’ गाने में ठुमके लगाते नजर आएंगे। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं। खेसारी लाल यादव सलमान खान के ‘बिग बॉस शो’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed