{"_id":"5ba9af29867a557eaf187dab","slug":"bigg-boss-12-to-tumbbad-these-are-bollywood-top-five-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस की नोकझोंक से लेकर तनुश्री दत्ता के उत्पीड़न तक, बॉलीवुड की इन 5 बड़ी खबरों पर आज होगी नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस की नोकझोंक से लेकर तनुश्री दत्ता के उत्पीड़न तक, बॉलीवुड की इन 5 बड़ी खबरों पर आज होगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
'बिग बॉस 12' के नॉमिनेट हुए ये सदस्य
Trending Videos
'कॉफी विद करण' में अर्जुन और जाह्नवी कपूर
फिल्म निर्माता करण जौहर के मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 6 जल्द ही शुरू होने वाला है। करण जौहर के इस चैट शो में बॉलीवुड के कई सितारें नजर आते हैं और अपने बारे में रोचक तथ्यों का भी खुलासा करते हैं। इन सबके बीच खबर है कि करण जौहर के इस शो में अभिनेता अर्जुन कपूर बहन और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे। इस बात को जानने के बाद भाई-बहन की इस जोड़ी के फैंस 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 को लेकर काफी उत्साहित हैं।

'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में तारा सुतारिया की जगह अब ये अभिनेत्री
बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर इन दिनों तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक को लेकर काफी चर्चा में हैं। मेकर्स ने शुरुआत में इस फिल्म के लिए 'स्टूडेंट आॅफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही अभिनेत्री तारा सुतारिया को साइन किया था, लेकिन बाद में खबरें आई कि किसी वजह से तारा को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है। अब शाहिद की इस फिल्म के लिए नई हीरोइन को साइन किया गया है। खबरों की मानें तो फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक में अब तारा की जगह अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आएंगी।
पढ़ें:- तारा की छुट्टी के बाद अब शाहिद कपूर की 'अर्जुन रेड्डी' में हुई कियारा आडवाणी की एंट्री

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का खुलासा,इंटीमेट सीन न करने पर तोड़ दी थी कार
'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट' और 'ढोल' जैसी फिल्मों से सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने खुद पर हुए उत्पीड़न को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक फिल्म में इंटीमेट डांस नंबर न करने पर एक कलाकार ने उनकी कार के साथ कुछ राजनीतिक संगठनों के नेताओं से तोड़-फोड़ करावी थी। बता दें तनुश्री दत्ता लंबे समय से बड़े परदे से दूर है।

'तुंबाड' ट्रेलर आज
'हैप्पी भाग जाएगी','राझंणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्म के निर्देशक-निर्माता आंनद एल राय की फिल्म 'तुंबाड' का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। उनकी यह फिल्म रहस्य, साजिश और खतरनाक हॉरर से भरपूर है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं।

कमेंट
कमेंट X