शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' का वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। वीकेंड में कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। ऐसा ही हाल 'मंटो' फिल्म का है। 'बत्ती गुल मीटर चालू' की अपेक्षा इस फिल्म की शुरुआत बहुत ही खराब हुई थी लेकिन वीकेंड में इस फिल्म को कुछ फायदा जरूर मिला। वीक डेज में इस फिल्म का कलेक्शन बहुत खराब है। इन दोनों ही फिल्मों का चौथे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें भारी गिरावट देखी गई।
वीकेंड के बाद शाहिद की 'बत्ती गुल मीटर चालू' और नवाजुद्दीन की 'मंटो' धड़ाम
'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' फिल्मों के कलेक्शन में वीकेंड में कुछ इजाफा हुआ था लेकिन वीड डेज में दोनों ही फिल्में मुंह के बल गिरी। हालांकि 'बत्ती गुल मीटर चालू' की तुलना में 'मंटो' फिल्म की हालत बॉक्स ऑफिस पर काफी पतली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन करीब 3.16 करोड़ रहा।
पूरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 6.76 करोड़, दूसरे दिन 7.96 करोड़ और तीसरे दिन 8.54 का कलेक्शन किया। यानी कि चौथे दिन का कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म अब तक 26.42 करोड़ जुटा पाई है। यानी की यह फिल्म बजट का आधा कलेक्शन जुटाने में कामयाब हो गई है। इस फिल्म का कुल बजट 55 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं 'मंटो' फिल्म का कलेक्शन तो और भी निराशाजनक है।
#BattiGulMeterChalu Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr, Sun 8.54 cr, Mon 3.16 cr. Total: ₹ 26.42 cr. India biz. #BGMC
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मंटो' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख और दूसरे दिन 70 लाख और तीसरे दिन 80 लाख का कलेक्शन किया। अनुमान के मुताबिक इस फिल्म ने चौथे दिन करीब 40 लाख का कलेक्शन किया है। यानी कि 'मंटो' फिल्म कुल मिलाकर 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ है। फिलहाल इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है इनकी बजट निकालने की राह काफी मुश्किल है।
'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के अलावा यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'मंटो' फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा ताहिर राज भसीन, रासिका दुग्गल, दिव्या दत्ता और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में है। यह एक बायोपिक है जो पाकिस्तानी लेखक सादत हसन मंटो पर आधारित है।

कमेंट
कमेंट X