भट्ट कैंप के लिए जिस्म सीरीज की पहली दो फिल्में फायदे का सौदा थीं। पिछले कुछ समय में नए प्रयोगों में नाकाम रहने के बाद यह कैंप पुराने ब्रांड्स को फिर जिंदा करने की कोशिश में है। हाल में सड़क-2 की घोषणा के बाद खबर है कि भट्ट कैंप जिस्म फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म बनाने की तैयारी में है। इस बार बागडोर पूजा भट्ट संभालेंगी।
सवा तीन करोड़ के बजट से बनी जिस्म 2003 ने टिकट खिड़की पर देश-दुनिया में करीब 38 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था जबकि 13 करोड़ के बजट वाली जिस्म-2 का आंकड़ा 50 करोड़ रुपये के करीब था। भट्ट कैंप पिछली कुछ फिल्मों में घाटे उठाने के बाद अब जिस्म 3 से फिर मुनाफा बनाने की कोशिश में है। जिस्म में भट्ट कैंप ने बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की जोड़ी बनाई थी जबकि जिस्म-2 में पोर्न स्टार सनी लियोनी के साथ रणदीप हुड्डा और अरुणोदय सिंह थे।
जिस्म-3 के लिए पूजा को नए चेहरों की तलाश है। पूजा का मानना है कि नई हीरोइन वहीं चुनी जाएगी, जिसकी पर्सनैलिटी बिपाशा और सनी लियोनी की तरह मजबूत होगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जिस्म-3 के लिए वह कमसिन लड़की की तलाश में नहीं, बल्कि इस फिल्म के मुख्य किरदार में वह किसी युवती को मौका देंगी। जिस्म-3 के लिए वह 25 साल के करीब उम्र वाली नायिका चाहती हैं। इस लिहाज से फिल्म बॉलीवुड के लिए अहम होगी क्योंकि यहां पर निर्माता-निर्देशक कमउम्र चेहरों को ही लॉन्च करने में विश्वास करते हैं। पूजा का कहना है कि हम पर्दे कब तक कम उम्र लड़कियों को ही रोमांस करते और युवाओं की फैंटेसी बनते दिखाएंगे। क्या हमारा दर्शक कभी बड़ा नहीं होगा।
पूजा जिस्म-3 का निर्माण और निर्देशन दोनों करेंगी। पूजा ने जिस्म-2 भी डायरेक्ट की थी जबकि जिस्म का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था। पूजा कहती हैं कि जिस्म-2 में उन्होंने सनी लियोनी को एक्टर न होने के बावजूद लिया था और इस पोर्न स्टार ने अच्छा काम किया। वह मानती हैं कि सनी की लोकप्रियता का फायदा फिल्म को मिला।
5 of 5
आमिर खान के साथ पूजा भट्ट
पूजा के मुताबिक जिस्म-3 की स्क्त्रिस्प्ट करीब-करीब तैयार है और नए चेहरों की खोज शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग पूजा 2019 के दूसरे हिस्से में शुरू करेंगी। इसकी वजह यह कि पूजा पिता महेश भट्ट के निर्देशन में बनने वाली सड़क-2 में संजय दत्त और आलिया भट्ट के साथ एक्टिंग भी करेंगी। वह लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आएंगी। आखिरी बार पूजा 2001 में निर्देशक राहुल बोस की फिल्म एवरीबडी सेज आईएम फाइन में आई थीं।
कमेंट
कमेंट X