सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bharti Singh and Varun Dhawan crashed Pooja Hegde photoshoot Funny Video Goes Viral

पूजा हेगड़े की फोटो क्लिक कर रहे थे पैप्स; छुपके से पीछे खड़े हो गए भारती और वरुण धवन; देने लगे 'टाइटैनिक पोज'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 29 Apr 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharti Singh-Varun Video: कॉमेडियन भारती सिंह लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में एक बार उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला है। पूजा हेगड़े के शूट के दौरान वे छुपके से पीछे खड़ी हो गईं। वरुण धवन भी उनके साथ थे।

Bharti Singh and Varun Dhawan crashed Pooja Hegde photoshoot Funny Video Goes Viral
पूजा हेगड़े-भारती सिंह-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

भारती सिंह जहां भी हों, वहां माहौल अपने आप खुशनुमा हो जाता है। लोगों को कैसे हंसाना है, तफरी कैसे करनी है, यह कोई भारती सिंह से सीखे। हाल ही में उनका यह फनी अंदाज देखने को मिला। दरअसल, पूजा हेगड़े के साथ उन्होंने वरुण धवन के साथ हाल ही में प्रैंक किया। यह मजाक तब किया, जब पूजा पैपराजी को पोज दे रही थीं।

Trending Videos

Bharti Singh and Varun Dhawan crashed Pooja Hegde photoshoot Funny Video Goes Viral
पूजा हेगड़े-भारती सिंह-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

वरुण धवन के साथ भारती का रोमांटिक अंदाज!
पूजा हेगड़े का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे ब्लैक कलर की ड्रेस में बडे़ करीने से सज-संवरकर पैप्स को पोज दे रही थीं कि अचानक भारती सिंह छुपके से उनके पीछे आकर खड़ी हो गईं। उनके साथ एक्टर वरुण धवन भी आ गए। इधर पूजा पैपराजी को पोज दे रही थीं और उधर वरुण और भारती टाइटैनिक वाला रोमांटिक पोज देने लगे। उनका ऐसा करना कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharti Singh and Varun Dhawan crashed Pooja Hegde photoshoot Funny Video Goes Viral
पूजा हेगड़े-भारती सिंह-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम

पैपराजी बोले- 'पीछे तो देखो'
भारती और वरुण जब शाहरुख खान स्टाइल में पोज दे रहे थे तो पैपराजी भी हंसने लगे। इशारों में पूजा हेगड़े को यह बताने के लिए कहने लगे, 'पीछे तो देखो'। पूजा हेगड़े को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि क्या कहा जा रहा है। मगर, जब उन्होंने पलटकर देखा तो वह नजारा देखकर उनकी भी हंसी छूट गई और भारती भी जोर-जोर से हंसने लगी। पूजा ने तुरंत भारती को गले लगा लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वरुण और पूजा हेगड़े की फिल्म
बता दें कि वरुण धवन और पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के साथ मृणाल और पूजा मुख्य भूमिका में हैं। 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' के बाद वरुण और डेविड की पिता-पुत्र की जोड़ी की ये तीसरी फिल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed