बिग बॉस के सीजन 12 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बिहार के दीपक ठाकुर घर में लगता है बहुत खुल गए हैं। तभी तो वो हर पल किसी न किसी घरवाले को समझाते हुए दिख जाते हैं। इस बार उनका समझाना श्रीसंथ तो बुरा लग गया। बता दें कि श्री संथ, अनूप जलोटा और दीपक तीनों आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी दीपक श्रीसंथ से कहते हैं कि वर्ल्डकप का फाइनल मैच चल रहा है एक बॉल पर चार रन बनाने हैं।
बॉलर बॉल फेंकता है तभी क्रिकेटर बॉल को मिस कर दे ऐसी स्थिति में उसका क्या होगा। श्रीसंथ दीपक की यह बात सुनकर बहुत नाराज हो जाते हैं। वह दीपक से कहते हैं कि तुमको पता है भारत के कितने गांव में लोग क्रिकेट खेलते हैं। दीपक सवाल के जवाब में कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि कितने लोग खेलते हैं। श्रीसंथ दीपक से कहते हैं पहले तुम क्रिकेट के बारे में जानो उसके बाद कुछ कहो।
3 of 4
Sreesanth and Neha Pendse
वह दीपक से कहते हैं कि हर साल लोखों लोग क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए घर से निकलते हैं, लेकिन बनते सिर्फ एक या दो हैं। अगली बार से क्रिकेट का मजाक नहीं बनाना, क्योंकि हमारे देश के हर घर मे क्रिकेट को पूजा जाता है। बिग बॉस के घर में जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है वो हैं सिंगर दीपक ठाकुर ने। बिहार के रहने वाले दीपक ठाकुर अपनी सादगी और मासूमियत से सबके पसंदीदा बन गए हैं।
दीपिक ठाकुर अनुराग कश्यप के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मुक्केबाज' में उनका गाया गाना काफी पॉपुलर हुआ था। 'बिग बॉस सीजन 12' में सेलिब्रिटी के अलावा कॉमनर जोड़ियां भी आई है। ऐसी ही एक जोड़ी बिहार के दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी की है। इन दोनों कंटेस्टेंट को मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। दीपक जहां अपने मजाकिया अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं उर्वशी को भी घर के सभी लोग बेहद पसंद करते है। हालांकि दोनों एक दूसरे से बात करते हुए कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि इन लोगों के बीच कुछ चीजों को लेकर दोनों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है।
कमेंट
कमेंट X