सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिगबॉस 12: अनूप जलोटा ने पहली बार दुनिया के सामने खोला राज, कैसे बन गए भजन गायक?

एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Anup jalota reveald about his musical life
anup jalota
बिग बॉस' के घर में सभी घरवालों ने अपने-अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सभी घरवाले एक-दूसरे को अपनी-अपनी कहानियां बताकर जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भजन गायक अनूप जलोटा भी इस राह में पीछे नहीं है। अनूप जलोटा ने सौरभ को बताया कि वह हर काम निष्पक्ष होकर करते हैं। उन्होंने राजकुमार वाले टॉस्क में भी समझदारी के साथ अपना निर्णय दिया था।
Trending Videos
Anup jalota reveald about his musical life
anup jalota jokes
जलोटा ने बताया कि वह सात साल की उम्र से ही गाने गा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज वह 58 साल के हो गए हैं। उनके पिता के साथ वह सुबह उठकर भजन गाया करते थे। गाते-गाते उनका मन इसी काम में लग गया और वह एक भजन गायक बन गए। उन्होंने सौरभ से कहा कि उन्होंने सबसे पहले मइया मोरी गाना गाया था। जलोटा जी कहते हैं कि मैंने गुलशन जी के साथ भी काम किया। वह मेरी जिंदगी के वो दिन थे जिन्होंने मुझे एक पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anup jalota reveald about his musical life
anup jalota and jasleen
मेरा सबसे पहला गाना जो बहुत हिट हुआ था, वह था ऐसी लागी लगन। इस गाने के बाद लोग मुझे जानने लगे। गौरतलब है कि 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सभी घरवालों ने गजल सम्राट अनूप जलोटा को 'टॉर्चर रूम' भेजा था। घरवालों को ऐसा लगा था कि अनूप जलोटा ने राजकुमार वाले टास्क में सही फैसला नहीं लिया था। ' वीकेंड का वार' के पहले दिन तो सलमान ने घरवालों को कुछ ज्यादा नहीं कहा लेकिन दूसरे दिन उन्होंने सबके सामने अनूप जलोटा से ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए थे।
 
Anup jalota reveald about his musical life
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा ने अभी तक बिग बॉस के घर में रहकर खुद की सकारात्मक छवि को बरकरार रखा हुआ है। घर में मौजूद सभी सदस्यों के एक बार कहने पर वह टॉर्चर रूम में चले गए। इससे दर्शक सहित सलमान खान पर भी एक सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यही वजह है जो टॉर्चर रूम में भेजने पर सलमान ने अनूप जलोटा से माफी भी मांगी। बिग बॉस का इतिहास रहा है कि जिसकी जितनी अच्छी छवि रही है उसका खेल उतना ही लंबा होता गया है। ऐसी में अनूप और जसलीन की जोड़ी से लंबा खेल खेलने की उम्मीद की जा सकती है।
 
विज्ञापन
Anup jalota reveald about his musical life
anup jalota and jasleen
चूंकि बिग बॉस के सीजन 12 का थीम विचित्र जोड़ियां है। ऐसे में शो के दर्शकों को अनूप और जसलीन मथारू की जोड़ी पहली नजर में विचित्र लग सकती है। लेकिन टास्क और घर के माहौल को देखकर कहा जा सकता है कि यह जोड़ी किसी भी मामले में बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य जोड़ी और कंटेस्टेंट से कम नहीं है। क्योंकि बिग के दूसरे हफ्ते में जहां कृति और रोशमी की जोड़ी में कुछ हल्कापन दिख रहा है वहीं अनूप और जसलीन कई मामले में एक-दूसरे का साथ देते नजर आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed