सब्सक्राइब करें

कैंसर से जूझ रही थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी, पोस्ट डालकर फैंस का जताया आभार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife tahira kashyap has been diagnosed with stage 0 breast cancer
Bollywood
कुछ दिन पहले सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी तो वहीं अब आयुष्मान खुराना की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस बीमारी का खुलासा किया साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की है। ताहिरा ने बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है और वह भी स्टेज 0 यानी कि शुरुआती चरण का है। अब आयुष्मान खुराना ने पोस्ट डालकर फैंस से मिले सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया है।
Trending Videos
Ayushmann Khurrana wife tahira kashyap has been diagnosed with stage 0 breast cancer
ayushman khurana
आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आपके सपोर्ट और दुआओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। पिछले सात दिन हमारे लिए बहुत ही मुश्किलों वाले थे, लेकिन हमने इसे एक चैलेंज समझ कर ख़ुशी से अपनाया और इससे लड़ें। मुझे अपनी वॉरियर प्रिंसेस पर बहुत गर्व है और मैं बहुत खुश हूं कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। अब मुझे राहत मिली है। हमने इसके बारे में कल्पना नहीं की थी, लेकिन अब ताहिरा ठीक हैं। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप मशहूर लेखक हैं। इन दोनों ने लव मैरिज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife tahira kashyap has been diagnosed with stage 0 breast cancer
ayushman khurana
गौरतलब है कि ताहिरा ने अपनी इस बीमारी की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। ताहिरा ने पोस्ट में लिखा था - 'यह तस्वीर कुछ लोगों को परेशान कर सकती है। दाहिने ब्रेस्ट में उच्च स्तर की कोशिकाओं वाला डीसीआईएस (डक्टल कार्सिनोमा इन सितु) होने की बात पता चली है। आसान शब्दों में कहे तो यह शुरुआती चरण स्टेज 0 का कैंसर से पहले का चरण है। मैं एंजेलिना जोली की आधी भारतीय संस्करण बन गई हूं क्योंकि एक ही ब्रेस्ट में कैंसर हुआ है। मैंने डॉक्टर से कहा कि अब समय आ गया है कि कर्दाशिंया को टक्कर दी जाए क्योंकि पामेला का समय बीत चुका है।'
Ayushmann Khurrana wife tahira kashyap has been diagnosed with stage 0 breast cancer
ayushman khurana
ताहिरा ने आगे लिखा - 'मैं सभी उम्र की महिलाओं को जागरूक होने के लिए कहूंगी। मैं 35 साल की हूं और 2 मैमोग्राम करवा चुकी हूं। अगर आपको कोई लक्षण दिखे तो उसकी जांच तुरंत करवाए। हमें अपने ब्रेस्ट से बहुत प्यार होता है। इस मेस्टेकटॉमी के बाद मुझे खुद से ज्यादा प्यार हो गया है।' आपको बता दें, मैस्टेक्टमी में ब्रेस्ट को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है। ताहिरा ने इस पोस्ट को बहुत ही मजाकिया अंदाज में लिखा है साथ ही महिलाओं को जागरुक होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana wife tahira kashyap has been diagnosed with stage 0 breast cancer
sonali bendre
ताहिरा कश्यप से पहले सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी थी। सोनाली इन दिनों लंदन में है और अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाली की एक नई फोटो सामने आई थी। इसमें वो एक किताब पढ़ती नजर आ रही थीं। जिसका नाम A Gentleman in Moscow है। सोनाली अक्सर किताबें पढ़ती नजर आती हैं। ऐसा लगता है कि अब उन्हें किताबों से प्यार हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed