दर्शकों को रियलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस का अगला सीजन बेहद खास होने वाला है। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15 Contestants List) की शुरुआत 2 अक्तूबर से होगी। हर बार की तरह इस बार भी इस बेहद लोकप्रिय शो को सलमान खान होस्ट करेंगे। इस बार इस शो में विभिन्न पृष्ठभूमि से प्रतियोगी शामिल होंगे। संगीत, टेलीविजन और फिल्मी पृष्ठभूमि से जुड़े हुए कैंडिडेट बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15 Contestants List) का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले खबर आ रही थी कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन, अब यह कंफर्म हो गया है कि रिया बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं होंगी। आइए जानते हैं इस शो में शामिल होने वाले कंफर्म प्रतिभागियों की लिस्ट...
Bigg Boss 15: ये हैं बिग बॉस के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट, सब एक से बढ़कर एक धुरंधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशांत भट्ट
निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट में से एक थे। वो बिग बॉस 15 में नजर आएंगे। उन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि की है। वो फेमस डांसर और कोरियोग्राफर है। उन्होंने ‘चन्ना मेरेया’ गाने को कोरियोग्राफ किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।
शमिता शेट्टी
बिग बॉस ओटीटी की दूसरी रनर-अप, शमिता शेट्टी भी बिग बॉस 15 में दिखाई देंगी। उन्होंने पहले बिग बॉस 3 में भाग लिया था, लेकिन राज कुंद्रा के साथ अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी में शामिल होने के लिए बीच में ही छोड़ दिया। शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी में काफी मशहूर हुईं और उनके राकेश बापट के साथ लव-अफेयर की खबरों ने खासी चर्चा भी बटोरी।
तेजस्वी प्रकाश
'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' में रागिनी माहेश्वरी का किरदार निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश इस साल बिग बॉस 15 के घर में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। वो मुंबई में पली बढ़ी हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
करण कुंद्रा
छोटे पर्दे के पॉपुलर स्टार करण कुंद्रा इस साल शो में नजर आएंगे। इस सप्ताह की शुरुआत में जारी एक प्रोमो में उनकी भागीदारी की पुष्टि की गई थी।