अभिनेत्री नीलिमा अजीम का निजी जीवन त्रासदीपूर्ण रहा है। उन्होंने तीन शादियां कीं, लेकिन एक भी नहीं टिक पाई। उनकी पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से हुई थी। कुछ ही सालों बाद वो पंकज कपूर से अलग हो गईं। पंकज कपूर से तलाक के बाद उन्होंने राजेश खट्टर के साथ शादी की। ये शादी भी उनकी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री रजा अली खान से शादी की। हालांकि, यह रिश्ता भी सिर्फ पांच साल ही चल पाया।
किस्से बॉलीवुड के: 16 साल की उम्र में नीलिमा अजीम ने 21 साल के पंकज कपूर से की थी शादी... 9 साल बाद हो गया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलिमा अजीम ने शाहिद कपूर की परवरिश सिंगल मदर की तरह की। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंकज कपूर से अलग होने का फैसला उनका नहीं था। उन्होंने कहा, पंकज कपूर आगे बढ़ गये थे और मेरे लिए पेट भरना भी मुश्किल था। उन्होंने बताया था कि उनकी पकंज कपूर से दोस्ती 15 साल की उम्र में हुई थी। उनका कहना था, जब कोई ब्रेक-अप होता है, जिसे तलाक कहा जाता है, तो यह दोनों के लिए दर्दनाक होता है। पंकज कपूर से दोस्ती और लगाव बहुत था, लेकिन दिल टूट गया था। वो अपने परिवार के साथ बहुत अच्छी तरह से बस गए हैं और मैं उनके अच्छे होने की कामना करती हूं।
पंकज कपूर से तलाक के बाद नीलिमा ने 1990 में राजेश खट्टर से शादी की। दोनों का एक बेटा ईशान खट्टर है। नीलिमा-राजेश ने 2001 में तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने 2004 में रजा अली खान से शादी की और 2009 में दोनों का तलाक हो गया। अपनी शादियों के टूटने को लेकर नीलिमा अजीम ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, जब मेरी पहली शादी टूटी तो मुझे बहुत दुख हुआ था। जबकि दूसरी शादी को टूटने से बचाया जा सकता था, अगर उस पर उनका थोड़ा और कंट्रोल होता। उन्होंने कहा था, सब कुछ अचानक से खत्म हुआ और पहली बार मैंने दुख, दर्द, रिजेक्शन एंजाइटी और डर झेला। इस स्थिति से बाहर आने में डेढ़ साल का वक्त लग गया था।
अपने एक इंटरव्यू में नीलिमा अजीम ने कहा था, मैं तब काम कर रही थी। जिस वजह से मुझे काफी ट्रेवल करना पड़ता था। मैं स्टेज पर परफॉर्म करती रहती थी और शाहिद स्टेज के किनारे में बैठकर मुझे देखता रहता था। उसने बचपन से ही मुझे सिर्फ काम करते हुए नहीं देखा, बल्कि मेरे काम से सीख भी लेता गया। बाद में जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई, तो मुझे एक्टिंग के कई ऑफर्स मिलने लगे। वह अपने नाना-नानी के साथ रहा। बाद में वह मेरे पास मुंबई आ गया। किसी भी छोटे बच्चे के लिए इस तरह रहना मुश्किल होता है, लेकिन मुझे खुशी है कि शाहिद न सिर्फ सबसे घुलमिल कर रहा, जबकि इसने उसकी जिंदगी को आकार भी दिया।
नीलिमा ने एक बार उस घटना का जिक्र किया था, जब शाहिद कपूर ने सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्हें उस व्यक्ति से बचाया था, जो उनका पीछा कर रहा था। उनका कहना था, एक बार एक फ्रेंच व्यक्ति काफी देर से मेरा पीछा कर रहा था। तब शाहिद 6 साल का था। वह यह सब देख रहा था और उसने उससे मुझे बचाया। शाहिद मेरे और उस व्यक्ति के बीच में खड़ा हो गया और फिर उसने उस शख्स से कहा, एक्सक्यूजमी सर, उनसे बात करने से पहले आपको मुझसे बात करनी होगी। शाहिद ने जिस रौब से उस व्यक्ति को हिदायत दी मैं भी चौंक गई थी।