सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 15: कटरीना कैफ ने लगाई सलमान खान की क्लास, कहा-शूट पर अक्सर आते हैं लेट, दी ये सजा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 31 Oct 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Katrina Kaif accuses Salman Khan of arriving late on sets everytime, latter performs one hand push-ups on her demand
बिग बॉस 15- सलमान खान, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने के मिल रहा है। इसके साथ ही हर वीकेंड के वार पर कभी फटकार तो कभी धमाल दर्शकों को गुदगुदा रहा है। शो के एपिसोड में कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को प्रमोट करने पहुंचे हैं। शो में कटरीना अपने दोस्त सलमान खान के साथ खूब मस्ती करती नजर आईं, यहां तक की कटरीना ने सलमान खान की क्लास भी लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना कैफ और सलमान खान टेबल के आमने-सामने बैठे हुए हैं जिसके बाद दोनों के बीच हंसी मजाक शुरू हो जाता है। यहां तक की कटरीना कैफ ने सलमान से कहा कि हम पुलिस है तो हमें पुलिस का काम भी करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सलमान को उनके कुछ गुनाह गिनवाएंगी। साथ ही उन्हें जुर्म के लिए मंच पर सजा भी दी गई।

Trending Videos
Bigg Boss 15: Katrina Kaif accuses Salman Khan of arriving late on sets everytime, latter performs one hand push-ups on her demand
बिग बॉस 15- सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सलमान को दी सजा
शो के दौरान कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी से कहते हुए भी नजर आईं कि 'सलमान खान शूट पर अक्सर हमेशा लेट आते हैं। कटरीना की बात सुनकर सलमान कहते हैं 'कबूल है', जिसके बाद कैटरीना सलमान को गाना गाने के लिए कहती हैं। सलमान 'ओ मेरे दिल के चैन, चैन आए मेरे दिल को दुआ कीजिए।' गाना  गाने के साथ ही फनी डांस भी करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Katrina Kaif accuses Salman Khan of arriving late on sets everytime, latter performs one hand push-ups on her demand
बिग बॉस 15- सलमान खान, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कटरीना की आंखो में देखते रह गए सलमान
सलमान के फनी डांस को देखकर कैटरीना और रोहित अपनी हंसी नहीं रोक पाते। शो में हर विकेंड पर सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं वहीं इस बार कटरीना ने सलमान की जमकर क्लास लगाई है। गेम में कटरीना कहती हैं कि सलमान हमेशा कोरियोग्राफर के बताइए स्टेप की जगह खुद की स्टेप्स करते हैं। इस पर सलमान अपना गुनाह को कबूल कर लेते हैं। जिसके बाद कटरीना उनकी आंखों में आंखें डाल कर 30 सेकंड तक देखकर उनकी तारीफ करने को कहती हैं। सलमान कटरीना की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि आपके लिए 30 सेकंड से भी कम है।

Bigg Boss 15: Katrina Kaif accuses Salman Khan of arriving late on sets everytime, latter performs one hand push-ups on her demand
बिग बॉस 15- सलमान खान, कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला मुंबई

एक हाथ से किया पुश-अप्स
आखिर में कटरीना कहती हैं कि सलमान शूटिंग के दौरान सेट पर पर वर्कआउट करते हैं। इस इल्जाम को सलमान स्वीकार नहीं करते क्योंकि यह काफी साल पुरानी बात है। लेकिन इसके बाद भी कटरीना सलमान को सजा देते हुए एक हाथ से पुश अप करने को कहती हैं। सलमान सजा को स्वीकारते हैं और मंच पर पुश अप्स करते हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Katrina Kaif accuses Salman Khan of arriving late on sets everytime, latter performs one hand push-ups on her demand
बिग बॉस 15-बिग बॉस 15- सलमान खान, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीवाली पर रिलीज होगी सूर्यवंशी
कटरीना और रोहित शोट्टी अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को प्रमोट करने लिए बिग बॉस गए थे। फिल्म दिवाली के मौके पर थियेटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कैटरीना और अक्षय कुमार के साथ ही अजय देवगन, रणवीर सिंह, गुलशन ग्रोवर, जावेद जाफरी, जैकी श्रॉफ और निकितिन धीर भी नजर आएंगे। फिल्म दीवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed