{"_id":"617db3c4d6da47431234b8c9","slug":"bigg-boss-15-salman-khan-made-a-big-promise-to-rohit-shetty-in-front-of-everyone-katrina-said-this-thing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सलमान खान ने रोहित शेट्टी से सबके सामने किया बड़ा वादा, कटरीना ने कह दी यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: सलमान खान ने रोहित शेट्टी से सबके सामने किया बड़ा वादा, कटरीना ने कह दी यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:40 AM IST
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 ने अपना चौथा हफ्ता पूरा कर लिया है। शो के इस सीजन के पहले दिन से ही लोगों को भरपूर ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। पहले ही एपिसोड से इस शो में विवाद देखने को मिले। इसी क्रम में शो में बीते हफ्ते कई लड़ाई- झगड़े और विवाद देखने को मिले। बीते हफ्ते घर में हुए बवाल के बाद बारी आई शो के होस्ट सलमान खान से मिलने की। वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते हुए कारनामों को लेकर घरवालों की क्लास लगाते नजर आते हैं।
वहीं, शो में डांट फटकार के बाद दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देखने को मिला। दरअसल, शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आईं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ और जाने- माने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी। शो में पहुंचे इन कलाकारों ने ना सिर्फ शो के होस्ट सलमान खान बल्कि शो के सदस्यों के साथ भी खूब मस्ती की।
Trending Videos
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors tv
इसी क्रम में घरवालों से रूबरू होने से पहले रोहित और कटरीना कैफ ने सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान रोहित शेट्टी ने यह भी बताया कि वह काफी समय से सलमान के साथ फिल्म को लेकर बाते कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सलमान और वे अक्सर बात करते थे कि उन्हें दबंग के चुलबुल पांडे और सिंघम के बाजीराव के साथ मिलकर एक फिल्म बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors tv
ऐसे में आज अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन के लिए मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के मंच पर पहुंचे रोहित शेट्टी ने सलमान खान से कहा कि उन्हें अब वादा करना होगा कि जल्द ही वह दोनों मिलकर फिल्म बनाएंगे। इस पर रोहित की बात मानते हुए सलमान खान ने रोहित वादा किया कि वह जल्द ही उनके साथ फिल्म करेंगे।
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : Colors tv
इस पर शो में रोहित के साथ आईं अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कहा कि वह भी उनकी इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती है। जिस पर सलमान और रोहित उनकी इस बात का मजाक उड़ाते दिखे। वहीं, शो में कटरीना ने भी जमकर सलमान की खिंचाई की। उन्होंने सलमान के साथ एक मजेदार गेम भी खेला।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गेम के तहत कटरीना ने सलमान को उनके कुछ जुर्म गिनाए। इतना ही नहीं सलमान के इन जुर्म को कबूलने पर उन्हें मंच पर ही सजा भी दी गई। सजा के तौर पर सलमान कटरीना की 30 सेकेंड तक तारीफ करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने राजेश खन्ना का मशहूर गाना 'ओ मेरे दिल के चैन' भी गाया। साथ ही एक हाथ से पुशअप भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।