सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान खान ने शमिता को ‘रानी’ कहने पर आया अभिनेत्री को गुस्सा, कहा- मेरी परवरिश ऐसी ही है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 31 Oct 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan called shamita shetty a buckingham palace queen actress says this things irritates me
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 में वीकेंड के वार का इंतजार हर किसी को रहता है। सलमान खान आकर किसी कंटेस्टेंट की तारीफ करते हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं। इस हफ्ते सलमान खान का मूड घरवालों पर काफी खराब दिखा। दरअसल बिग बॉस के घर में घरवालों को एक-दूसरे से काफी शिकायतें हैं, लेकिन सामने ये सभी एक-दूसरे के सामने दोस्त बने हुए नजर आते हैं। लेकिन वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों की उनके द्वारा लिखी गई स्क्रिप्ट के जरिए पोल खोल की। हालांकि सलमान ने इस हफ्ते शमिता शेट्टी की भी क्लास लगा दी।



सलमान खान ने शमिता पर कसा तंज

सलमान खान ने शमिता शेट्टी को रानी कहकर तंज कसा। सलमान खान ने कहा कि इस घर में दो रानी हैं एक शमिता और दूसरी तेजस्वी जो घरवालों को अपनी उंगलियों पर नचाते हैं और लड़के सभी इन दोनों की कहीं बातों में हां में हां मिलाते हैं। सलमान की इस बात को तेजस्वी ने जहां बहुत ही प्यार से लिया तो वहीं सलमान का ‘रानी’ बुलाना बिलकुल पसंद नहीं आया और उन्होंने सलमान से पूछा सवाल।

Trending Videos
bigg boss 15 salman khan called shamita shetty a buckingham palace queen actress says this things irritates me
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान खान से हुईं गुस्सा

शमिता ने जब सलमान खान की ये बात सुनी तो उन्होंने सलमान खान कहा, ‘मैं आपकी हर बात को बहुत ही अच्छे से समझती हूं, लेकिन जहां तक मैं जानती हूं रानी का मतलब ये होता है जो आराम से रहती है, न कि वो जो घर में झाड़ू लगाती है। मैं इस घर का हर काम करती हूं और सबसे ज्यादा करती हूं। मुझे ये समझ में नहीं आता कि लोगों को मैं रानी कहा से लगती हूं। हर कोई मेरे बारे में यही बोलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan called shamita shetty a buckingham palace queen actress says this things irritates me
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

मेरी पैदाइश ऐसी ही है

शमिता शेट्टी ने इस दौरान सलमान खान से ये भी कहा कि मैं ऑफ-कैमरा ये बात कहना चाहती हूं कि मैं इसमें क्या करूं अगर मैं ऐसी ही पैदा हुईं हूं तो। ये बार-बार सुनना मेरे लिए बहुत ही इरिटेटिंग हैं। अगर घरवालों को ये लगता है तो ये लोग मेरे चेहरे पर क्यों नहीं बोलते हैं। चेहरे पर तो ये लोग सभी बहुत मेरे साथ अच्छे-अच्छे बनते हैं। शमिता ने साथ ही घरवालों को कहा कि मेरे चेहरे पर बोला करों।

bigg boss 15 salman khan called shamita shetty a buckingham palace queen actress says this things irritates me
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

जल्दी नहीं कर सकती विश्वास

सलमान खान ने जब शमिता शेट्टी को ये समझाया कि वो जिस तरह से ओटीटी में थी वैसी वो बिग बॉस 15 में नहीं खेल रही हैं। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा, ‘ऐसा बिलकुल नहीं है मुझे लगता है मैं यहां पर ज्यादा बेहतर हूं। जब सलमान ने उन्हें कनेक्शन बनाने के बारे में बोला तो शमिता ने कहा, ‘मैं हर किसी पर इतनी जल्दी यकीन नहीं कर सकती और यहां पर लोग सामने कुछ और पीछे कुछ और बोलते हैं’।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan called shamita shetty a buckingham palace queen actress says this things irritates me
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान ने किया माहौल को लाइट

शमिता शेट्टी सलमान खान से बातचीत करते हुए काफी इरिटेट लगीं। हालांकि सलमान खान ने माहौल को शांत करते हुए शमिता शेट्टी से कहा, ‘आपका ये पूरा फूटेज दर्शकों ने देखा है। जिसके बाद शमिता के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सलमान ने शमिता को समझाया कि वो ऐसे ही रहा करें ऑन कैमरा भी। इस दौरान सभी घरवाले काफी हंसते हुए नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed