सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के समर्थन में उतरे सलमान खान, तेजस्वी प्रकाश से कह दी यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 31 Oct 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan support pratik sehajpal in weekend ka vaar scolded tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस सीजन 15 में खूब सारा ड्रामा दर्शकों को पहले हफ्ते से ही देखने को मिल रहा है। पूरे हफ्ते बिग बॉस में हुए ड्रामे के साथ-साथ घरवालों और दर्शकों को किसी चीज का बेसब्री से इंतजार रहता हाई तो वो है सलमान खान के साथ वीकेंड के वार का, जहां सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं तो वही कुछ कंटेस्टेंट को सलमान की तारीफ मिलती हैं। आज वीकेंड का वार सभी घरवालों के लिए काफी अलग था, क्योंकि जहां घरवालों को सलमान से काफी डांट मिली तो  वहीं एक ऐसा सदस्य रहा जिसका समर्थन खुद दबंग खान ने किया।



प्रतीक सहजपाल को मिली सलमान की तारीफ

जहां बिग बॉस के पहले और दूसरे हफ्ते में प्रतीक सहजपाल को सलमान खान की फटकार मिली थी तो वहीं अब घर में पूरा माहौल बदल गया है। क्योंकि आज सलमान के निशाने पर प्रतीक नहीं बल्कि घर के अन्य सभी सदस्य रहे। इसी के साथ सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने प्रतीक की तारीफ की और उनका कैप्टेनसी टास्क रद्द होने के पीछे प्रतीक को वजह मानने वाली घरवालों को फटकार लगाई।

Trending Videos
bigg boss 15 salman khan support pratik sehajpal in weekend ka vaar scolded tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सलमान ने किया प्रतीक का समर्थन

सलमान खान ने प्रतीक का समर्थन करते हुए कहा कि कैप्टेनसी टास्क सिर्फ प्रतीक सहजपाल के अकेले की वजह से नहीं बल्कि सभी घरवालों के आपस में सहमत न होने की वजह से हुआ था। प्रतीक शुरुआत से ही इस बात को लेकर बहुत क्लियर थे कि वो कैप्टन बनना चाहते हैं, लेकिन आप सबने मिलकर उन्हें साइड कर दिया। ये टास्क सिर्फ प्रतीक की वजह से नहीं बल्कि सभी घरवालों की वजह से रद्द हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan support pratik sehajpal in weekend ka vaar scolded tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी को सलमान ने करवाया चुप

सलमान खान ने जब तेजस्वी से पूछा कि वो प्रतीक पर क्यों चिल्ला रही थीं जबकि टास्क तो सबकी वजह से रद्द हुआ था, तो तेजस्वी सलमान खान के सामने अपनी बात को स्पष्ट करने लगीं। तेजस्वी सलमान खान को ये बोलते हुए नजर आईं कि मैं आपको ये समझाना चाह रही हूं। जिसके बाद सलमान खान ने तेजस्वी को चुप करवाते हुए कहा कि प्रतीक अपने मकसद को लेकर स्पष्ट था और मैं इसकी सरहाना करता हूं।

bigg boss 15 salman khan support pratik sehajpal in weekend ka vaar scolded tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors TV

सलमान खान ने घरवालों को सुनाई खरी-खोटी

वीकेंड के वार में प्रतीक सहजपाल की भले ही तारीफ हुई हो, लेकिन अन्य कंटेस्टेंट को सलमान द्वारा खूब फटकार लगी। सलमान ने कहा ये शो हम दर्शकों के लिए बनाते हैं। लेकिन अगर आप लोग शो में कुछ करोगे ही नहीं, आपकी सोच दर्शकों के सामने लाओगे ही नहीं तो वो आखिर कैसे वोट करेंगे। यहां हर कोई गुड बुक्स में शामिल होना चाहता है।

विज्ञापन
bigg boss 15 salman khan support pratik sehajpal in weekend ka vaar scolded tejasswi prakash
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

सोशल मीडिया पर छाए प्रतीक

प्रतीक सहजपाल का गेम हफ्ते दर हफ्ते और भी मजबूत होता जा रहा है। एक तरफ जहां अधिकतर घरवाले प्रतीक के खिलाफ नजर आते हैं तो वहीं कुछ घरवाले ऐसे भी हैं जो प्रतीक के समर्थन में हैं। प्रतीक को गेम में घरवालों का साथ मिल रहा हो या नहीं मिल रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वो लोगों की खूब तारीफ बटोर रहे हैं। बिग बॉस के घर में उनका गेम हर किसी को पसंद आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed