टेलीविजन के चर्चित और पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन को शुरू हुए चार हफ्ते पूरे चुके हैं। शो के इस सीजन में पहले दिन से ही लोगों को भरपूर ड्रामा और बवाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, शो के बीते एपिसोड में सभी घरवाले कैप्टेंसी टास्क के लिए एक- दूसरे से मुकाबला करते नजर आए। हालांकि घरवालों में आपसी सहमति और एकता की कमी के चलते यह टास्क रद्द कर दिया गया और यह हफ्ते घर बिना कैप्टन के ही रहा। इस सीजन घरवालों को अब तक सिर्फ दो कंटेस्टेंट ही बतौर कैप्टन मिले हैं। ऐसे में अब शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बाद घर में तीसरे कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया था।
Bigg Boss 15: घरवालों ने टास्क रद्द होने पर प्रतीक को लगाई फटकार, लेकिन बन गए सोशल मीडिया स्टार
हालांकि, किसी भी टीम के टास्क ना जीत पाने के कारण बिग बॉस ने घर वालों को इस हफ्ते घर का कैप्टन चुनने के लिए एक अन्य टास्क करने को कहा था। इस टास्क से पहले बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी के एक टास्क में हिस्सा लेने के लिए किन्हीं दो सदस्यों के नामों का चुनाव करने को कहा।
इसके बाद घर वाले किन्हीं दो सदस्यों के नाम पर आपस में चर्चा करते नजर आए। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद यह चर्चा बहस बाजी और फिर लड़ाई में बदल गई। दरअसल इस हफ्ते कैप्टेंसी के लिए प्रतीक सहजपाल खुद को प्रबल दावेदार मान रहे थे। तो वहीं विशाल, करण समेत कुछ अन्य सदस्य भी खुद को कैप्टेंसी का दावेदार मान रहे थे। ऐसे में किन्हीं दो नामों के चुनाव को लेकर घरवाले आपस में ही भिड़ गए।
ऐसे में प्रतीक की जिद के वजह से घरवालों में आपसी सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद बिग बॉस ने अंत में इस कैप्टेंसी टास्क को ही रद्द कर दिया। टास्क रद्द होने पर एक बार फिर सभी घरवाले प्रतीक पर गुस्सा करते और उनसे नाराज नजर आए। हालांकि, इंटरनेट पर उनके फैंस उनका काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर ने प्रतीक का पक्ष लेते हुए लिखा, 'प्रतीक सेहजपाल अपने लिए बिल्कुल सही तरह से स्टैंड लेता है। कोई भी इस सितारे को चमकने से नहीं रोक सकता।लह वन मैन आर्मी है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रतीक सेहजपाल जैसा जुनूनी कंटेस्टेंट कभी नहीं देखा। चाहें कुछ भी हो जाए लेकिन वे अपने लिए स्टैंड लेता है।'
#PratikSehajpal is rightly taking stand for him. No one can stop this guy from shining. One Man Army for a reason.
— Hasan Khan 👑 (@IamRealHasan) October 28, 2021
never seen a contestant as passionate as #PratikSehajpal who will stand up for himself no matter what! #BB15
— Akassh Ashok Gupta (@peepoye_) October 28, 2021