सब्सक्राइब करें

अली से प्यार का इजहार करने पर ट्रोल हुईं सोनाली फोगाट, बोलीं- प्रियंका और सुष्मिता को कोई कुछ नहीं बोलता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 Jan 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss contestant Sonali Phogat speaks out on getting trolled for expressing feelings for Aly Goni
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस के घर में अली गोनी के लिए अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने के साथ ही सोनाली फोगाट की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। उम्र को लेकर उठ रहे तमाम सवालों का जवाब देते हुए सोनाली ने एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और सुष्मिता सेन की लव स्टोरी का भी उदाहरण दिया है। 

Trending Videos
Bigg Boss contestant Sonali Phogat speaks out on getting trolled for expressing feelings for Aly Goni
Aly Goni
उन्होंने कहा कि लोग मुझे यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि मेरे और अली के बीच मां बेटे का रिश्ता होना चाहिए! क्यों होना चाहिए भाई। मेरी उम्र 40 है और उसकी उम्र 30 है, हमारे बीच केवल 10 साल का अंतर है। क्या फर्क पड़ता है उससे? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss contestant Sonali Phogat speaks out on getting trolled for expressing feelings for Aly Goni
Priyanka Chopra, Nick Jonas - फोटो : social media
सोनाली ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि क्या यह जरूरी है कि वो मुझे मां बनाएगा या मैं उसे बेटा बनाउंगी? प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की। कितने छोटे हैं वो, वो तो मां-बेटे नहीं हैं ना और सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड उम्र में बहुत छोटे हैं उनसे, तो उनको कोई कुछ नहीं बोलता।
Bigg Boss contestant Sonali Phogat speaks out on getting trolled for expressing feelings for Aly Goni
sonali Phogat - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सोनाली फोगाट बिग बॉस के घर में आने के बाद कई दिनों तक शांत थीं। लेकिन एक बार फिर वो अपने पुराने अंदाज में लौट आईं। लड़ाई-झगड़े हों या प्यार का इजहार या फिर किसी बात पर स्टैंड लेने की बारी, सोनाली ने जमकर कंटेस्टेंट्स से पंगे लिए।
विज्ञापन
Bigg Boss contestant Sonali Phogat speaks out on getting trolled for expressing feelings for Aly Goni
sonali Phogat - फोटो : इंस्टाग्राम

लोगों की ट्रोलिंग के अलावा बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट ने भी उनकी फीलिंग्स को लेकर प्रतिक्रिया दी है। जैस्मीन भसीन ने कहा कि सोनाली का कन्फेशन बहुत प्यारा था। प्यार तो प्यार है। जबकि काम्या पंजाबी का मानना है कि ये सब सोनाली ने नोमिनेशन टास्क में बचने के लिए किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed