{"_id":"5b2f38494f1c1bf66e8b9cdf","slug":"birthday-special-aftab-shivdasani-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 की उम्र में ही इस एक्टर ने दी थी सुपरहिट फिल्म, फ्लॉप करियर के बावजूद ऐसे जीता है रॉयल जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 की उम्र में ही इस एक्टर ने दी थी सुपरहिट फिल्म, फ्लॉप करियर के बावजूद ऐसे जीता है रॉयल जिंदगी
Sun, 24 Jun 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आफताब शिवदासानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। आफताब ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली बार उन्हें बेबी फूड के एक ब्रांड के एड में महज 14 साल की उम्र में सेलेक्ट कर लिया गया था। इसके बाद आफताब ने कई एड फिल्मों में काम किया।
2 of 6
आफताब शिवदासानी
फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।
3 of 6
आफताब शिवदासानी
साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आफताब शिवदसानी
'मस्त', कसूर और 'हंगामा' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो आफताब की कोई और फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। इन फिल्मों में भी आफताब सोलो रोल में नहीं थे। इसके बाद उन्होंने 'लव के लिए कुछ भी करेगा', प्यार इश्क और मोहब्बत, 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'क्या यही प्यार है', 'आवारा पागल दीवाना' और 'प्यासा' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 6
आफताब शिवदसानी
आफताब की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं तो उन्होंने एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का सहारा लिया। भले ही आफताब का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए वो सालाना 3 करोड़ तक कमा लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ के करीब है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।