{"_id":"5b2f24ef4f1c1b53268b7a40","slug":"neha-kakkad-says-himansh-kohli-trolled-just-because-of-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ की नादानी से ट्रोल हो गए थे ब्वॉयफ्रेंड, अब सिंगर ने माफी मांगते हुए किया प्यार का इजहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा कक्कड़ की नादानी से ट्रोल हो गए थे ब्वॉयफ्रेंड, अब सिंगर ने माफी मांगते हुए किया प्यार का इजहार
Sun, 24 Jun 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नेहा कक्कड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में स्टार सिंगर नेहा कक्कड़ के रिलेशन का खुलासा हुआ था। नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली को डेट कर रही हैं। नेहा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिमांश के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हिमांश फिल्म 'यारियां' से फेमस हुए थे। नेहा ने इस फिल्म का गाना 'ब्लू है पानी पानी' गाया था। अब बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का कहना है कि अभिनेता हिमांश कोहली को उनकी वजह से ट्रोल किया जा रहा है।
2 of 4
नेहा कक्कड़
नेहा ने इस बात के लिए हिमांश से माफी भी मांगी है। नेहा ने एक शो के दौरान कहा, "हिमांश बहुत प्यार और देखभाल करने वाले शख्स हैं। मुझे याद है कि एक बार हिमांश ने मुझसे बहुत गुस्से में बात की थी और मैंने इसे सीरियसली लेते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया था। जिसके बाद से ही लोगों ने हिमांश को ट्रोल करना शुरू कर दिया।"
3 of 4
नेहा कक्कड़
बता दें इसी शो में हिमांश और नेहा ने अपने प्यार का इजहार किया, साथ ही हिमांश ने नेहा के साथ रोमांटिक गाने पर परफॉर्मेंस भी दी। बात दें इससे पहले नेहा 95.72 लाख की कार खरीदने को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने कार के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। इसके अलावा हाल ही में नेहा ने प्रिया प्रकाश की नकल करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नेहा कक्कड़
बता दें, नेहा के 30वें जन्मदिन के मौके पर हिमांश ने उनके लिए सरप्राइज प्लान किया था, इसका वीडियो वायरल हुआ था। हिमांश ने नेहा के लिए एक पोस्ट लिखा था, 'मुझे याद नहीं कि मैंने पिछली बार कब इतना एंज्वॉय किया था। यह लड़की किसी को भी पागल बना सकती है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।