{"_id":"5b2f12be4f1c1bac6e8b980a","slug":"ranbir-kapoor-says-salman-khan-and-sanjay-dutt-are-real","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' बाबा और सलमान खान को लेकर रणबीर कपूर का ताजा बयान, बोले- 'यह दोनों एक दम...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' बाबा और सलमान खान को लेकर रणबीर कपूर का ताजा बयान, बोले- 'यह दोनों एक दम...'
Sun, 24 Jun 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों फिल्म 'संजू' की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म रिलीज की कगार पर है। ऐसे में रणबीर अपनी इस फिल्म को हिट कराने की हर संभव कोशिश में लगे हैं खैर हिट का ठप्पा तो फैंस ट्रेलर देखने के बाद से ही लगा चुके हैं। संजू के ट्रेलर में रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं।
2 of 5
sanju
हालांकि अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान और अरशद वारसी को ऐसा लगा कि संजय दत्त का रोल कोई और नहीं कर सकता। फिल्म ‘संजू’ में रणबीर कपूर का संजय दत्त अवतार उन्हें खास पसंद नहीं आया। इसके बाद रणबीर ने कहा था, मैंने इस फिल्म के लिए पूरी मेहनत की है। हालांकि मैं ये बात भी जानता हूं कि कोई संजू बाबा नहीं बन सकता। अब इस मामले में रणबीर कपूर का ताजा बयान सामने आया है।
3 of 5
sanju
हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर कपूर से संजय दत्त और सलमान खान को लेकर सवाल किया गया तो रणबीर ने कहा- 'सलमान सर और संजय सर से हम सभी को यह बात सीखनी चाहिए कि कभी भी मुखौटा मत पहनो। यह दोनों सालों से लोगों के दिलों पर राज करते आ रहे हैं, यह संभव नहीं हो सकता था अगर यह दोनों कोई मुखौटा पहने हुए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
रणबीर ने आगे कहा- 'सलमान खान और संजय दत्त दोनों असलियत में जो हैं, लोगों के सामने भी वैसे ही आते हैं। यही कारण है कि लोग इन्हें बेपनाह प्यार करते हैं। इन दोनों ने अपने जीवन में गलतियां की हैं और उनकी कीमत भी चुकाई है लेकिन सभी जानते हैं कि यह दोनों दिल से बुरे इंसान नहीं है और यही सबसे बड़ी बात है।’
विज्ञापन
5 of 5
sanju
खबरों की मानें तो संजू में माधुरी के रोल में करिश्मा तन्ना नजर आएंगी। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।