{"_id":"5b2f171c4f1c1bae6e8b9a44","slug":"karan-johar-and-arjun-kapoor-dance-in-iifa-night-on-o-laal-dupatte-waali-tera-naam-to-bata-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'डांसिंग अंकल' के बाद अब करण जौहर ने लगाए गोविंदा के इस गाने पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डांसिंग अंकल' के बाद अब करण जौहर ने लगाए गोविंदा के इस गाने पर ठुमके, VIDEO हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बैंकॉक में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा हुआ है। यह सभी सितारे IIFA 2018 में शामिल होने पहुंचे हैं। इस बीच IIFA अवॉर्ड नाइट में उस समय रंग जम गया जब बॉलीवुड के शानदार निर्माता-निर्देशक करण जौहर और एक्टर अर्जुन कपूर एक साथ गोविंदा की फिल्म के गाने पर ठुमके लगाते नजर आए।
जी हां सोशल मीडिया में करण जौहर और अर्जुन कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह दोनों स्टार एक्टर गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म 'आंखे' के 'ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता' गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। यह फिल्म साल 1993 में आई थी।
करण जौहर ने लाल रंग का दुपट्टा ओढ़कर अर्जुन कपूर के साथ जमकर डांस किया। इनके डांस ने IIFA अवॉर्ड नाइट में मौजूद सभी का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं करण जौहर और अर्जुन कपूर का आईफा नाइट के होस्ट आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन ने भी साथ दिया और सभी ने काफी मस्ती भी की। डांस के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर टीम अर्जुन कपूर नाम के फैन क्लब ने यह वीडियो शेयर किया है।
A post shared by TEAM ARJUN KAPOOR (@teamarjun) on
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बात करण जौहर की फिल्मों की तो हाल ही में उनकी चर्चित फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर और पहला गाना रिलीज हुआ है। दर्शकों ने फिल्म के गाने को काफी पसंद किया है। इसके अलावा करण जौहर द्वारा निर्देशित वेब फिल्म 'लस्ट स्टोरी' भी रिलीज हो गई है। यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को जीत रही है।