{"_id":"5c50605abdec227374274d01","slug":"bobby-deol-share-photo-with-son-aryaman-deol-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी देओल ने 17 साल बेटे का साथ शेयर की सेल्फी,जाहिर किया पिता का प्यार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉबी देओल ने 17 साल बेटे का साथ शेयर की सेल्फी,जाहिर किया पिता का प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में अपने एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार बॉबी देओल (Bobby Deol) ने 27 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस तक सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं बॉबी देओल ने अपने बर्थडे की खुशी को बेटे आर्यमन के साथ साझा की है।
Trending Videos
2 of 5
Bobby Deol
- फोटो : Instagram
उन्होंने 17 साल के बेटे आर्यमन की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी फीटनेस और जिंदगी के 49 साल के खास अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा- 'मैं अपने बेटे (Aryaman Deol) के साथ काफी फ्रेंडली हूं। मैं 50 साल का हो गया हूं, लेकिन मुझे अब भी फील होता है जैसे 20 साल का हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
bobby deol
- फोटो : file photo
इसके अलावा बॉबी देओल ने बेटे के प्रति प्यार जाहिर करते हुए कैप्शन में आगे लिखा- 'मेरा बेटा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव है। मैंने इसको दोस्त की तरह पाया है। मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इस खुशी के साथ जिता रहूंगा।' बॉबी देओल के बड़े भाई सन्नी देओल (Sunny Deol) ने भी इस मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो बॉबी और उनके बेटे के साथ नजर आए थे।
4 of 5
sunny deol
- फोटो : instagram
बॉबी देओल ने 27 जनवरी को अपने 50वें बर्थडे पर शानदार पार्टी का आयोजन किया । ये पार्टी बॉबी देओल के घर पर रखी गई थी । बॉबी की पार्टी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे । इसमें सलमान खान, अजय देवगन, डेजी शाह से लेकर अरबाज खान जैसे सितारे नजर आए। अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ पहुंचे थे । इन स्टार्स के अलावा राहुल देव भी बॉबी की पार्टी में नजर आए ।
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा क्रिकेटर जहीर खान ने भी पार्टी में शिरकत की । चंकी पांडे अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे । वहीं बॉबी के घर के बाहर इशिता दत्ता, साकिब सलीम, वत्सल सेठ और विंदु दारा सिंह को भी स्पॉट किया गया । बता दें कि बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी की थी । फिल्म फ्लॉप रही लेकिन बॉबी के काम को लोगों ने सराहा था । इन दिनों बॉबी के पास एक ही फिल्म है 'हाउसफुल 4' ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X