{"_id":"5c506e35bdec224e1b7f5f08","slug":"kartik-aaryan-remembers-his-struggle-days-during-luka-chuppi-song-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आज कई फिल्मों के मिल रहे हैं ऑफर, एक समय शक्ल देखकर करते थे खारिज'- कार्तिक आर्यन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आज कई फिल्मों के मिल रहे हैं ऑफर, एक समय शक्ल देखकर करते थे खारिज'- कार्तिक आर्यन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल 'सोनू के टीटू की स्वीटी' (Sonu Ke Titu Ki Sweety) से बॉलीवुड में पहचान बना चुके एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने फिल्मी सफर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पता हो कि वह किसी स्टार फैमली से नहीं आते हैं। एक स्ट्रगलर से लेकर एक्टर तक का उनका सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बड़ी बात बोली है।
Trending Videos
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम नाउ की खबर के अनुसार कार्तिक आर्यन ने बताया है कि जब वह किसी ऑडिशन के लिए जाते थे तो किसी तरह से उन्हें उदास होकर घर लौटना पड़ा था। 'लुका छिपी' (Luka Chuppi) के प्रमोशन में जुटे कार्तिक ने अपनी बात को विस्तार में बताते हुए कहा- 'ऑडिशन में शक्ल देखकर बाहर कर देते थे,कुछ बोलने नहीं देते थे।' उन्होंने कहा- 'सीधे अनफीट बोलते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : file photo
इसके आगे कार्तिक आर्यन कहते हैं- 'जब भी खारिज होता था तो मन में यही सवाल उठता था कि एक बार बोलने तक का मौका तो दे दो।' गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने साल 2011 में लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म हिट रही थी। इसके बाद 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद फैन फॉलोइंग और बढ़ गई।
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन भी किया। कार्तिक आर्यन की यह पहली फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में पहुंची है। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया। बात करें उनकी आने वाली फिल्म की तो हाल ही में उनकी फिल्म लुका छिपी (Luka Chuppi) का ट्रेलर लॉन्च हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : file photo
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि कार्तिक और कृति दोनों पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 1 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 'लुका छिपी' के अलावा कार्तिक 'पति- पत्नी और वो' के रिमेक में भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक के अलावा अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X