{"_id":"5c503c75bdec2208b000f2b4","slug":"yogi-adityanath-announced-tax-free-of-vicky-kaushal-film-uri-the-surgical-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेठी में स्मृति इरानी की 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद योगी सरकार का ऐलान, यूपी में 'उरी' टैक्स फ्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमेठी में स्मृति इरानी की 'सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद योगी सरकार का ऐलान, यूपी में 'उरी' टैक्स फ्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal, Yogi Adityanath
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस महीने रिलीज हुई एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धमाल मचा रखा है। इस फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शक फिल्म की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता सहित एक्टर विक्की कौशल को बेहद खास तोहफा दिया है।
Trending Videos
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि 'उरी: सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित फिल्म है। इस सर्जिकल स्ट्राइक की देश की जनता ने मोदी सरकार की काफी तारीफ की थी। फिल्म का टैक्स फ्री होना विक्की कौशल और मेकर्स के लिए तोहफे से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
uri
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो कुंभ क्षेत्र में यूपी कैबिनेट की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लेते हुए फिल्म राज्य द्वारा लगाए जाने वाले एसजीएसटी को हटाने की घोषणा की है। जाहिर है कि योगी सरकार के इस फैसला का 'उरी: सर्जिकल स्ट्राइक' के मेकर्स को पूरा फायदा मिलेगा। टिकट के दाम कम हो जाने के बाद ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों की ओर रुख कर सकते हैं।
uri
- फोटो : file photo
वहीं बीते दिनों केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को अमेठी की जनता को फ्री में दिखाया। खास बात यह है कि लोगों को यह फिल्म निशुल्क दिखाई जा सके इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल थिएटर दिल्ली से अमेठी भेजा गया। वहीं विरोधी पार्टीयां आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बीजेपी द्वारा बड़ी राजनीति बता रही हैं।
विज्ञापन
uri
- फोटो : file photo
बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो विक्की कौशल की 'उरी द सर्जिकल स्टाइक' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, फिल्म ने अब तक 160 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को उरी ने बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ की कमाई की। यह फिल्म इस हफ्ते रिलीज हुई कंगना की मणिकर्णिका और नवाजुद्दीन सीद्दकी की 'ठाकरे' को टक्कर दे रही है।
#UriTheSurgicalStrike refuses to slow down... The josh is intact... [Week 3] Fri 4.40 cr, Sat 9.75 cr, Sun 9.20 cr, Mon 3.40 cr. Total: ₹ 160.78 cr. India biz. #Uri #HowsTheJosh
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 29, 2019

कमेंट
कमेंट X