{"_id":"5fe1c79607a7166d10519bc1","slug":"bollywood-actor-arjun-rampal-arranged-backdated-prescription-for-banned-tablets-through-relatives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Rampal: ड्रग मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दवाइयों की तारीख के साथ छेड़छाड़ का शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Rampal: ड्रग मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दवाइयों की तारीख के साथ छेड़छाड़ का शक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Dec 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से छह घंटे तक पूछताछ की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने दफ्तर पर अर्जुन रामपाल से ड्रग मामले को लेकर पूछताछ की। पिछले महीने अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छापेमारी थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाईयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए बैकडेटेड प्रेसक्रिप्शन का इंतजाम किया था।
Trending Videos
2 of 5
Arjun Rampal
- फोटो : ANI
एनसीबी के उनके घर पर छापेमारी करने के बाद 13 नवंबर को अर्जुन रामपाल से लगभग सात घंटे पूछताछ की गई थी और दवाईयों के अलावा एक दर्जन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले लिए गए थे। अर्जुन रामपाल ने मीडिया को बताया कि उन्होंने एनसीबी को एक विशेष दर्द निरोधक दवा के प्रेसक्रिप्शन को भी सौप दिया है। यह प्रेसक्रिप्शन दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर रोहित गर्ग की ओर से जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : ANI
वहीं अर्जुन रामपाल के डॉक्टर ने कहा कि यह मामला उप न्यायिक है। मैं किसी भी बात का खुलासा नहीं कर सकता। हालांकि मैंने एनसीबी के साथ सभी जरूरी जानकारी साझा कर दी है और मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। डॉक्टर रोहित गर्ग ने कहा कि ये मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं एजेंसी के साथ पूरा सहयोग बनाकर रखूं। एक बयान में डॉक्टर गर्ग ने कहा कि उन्हें इस जांच की जानकारी नहीं है। डॉक्टर गर्ग से अर्जुन रामपाल के एक रिश्तेदार ने एक कॉमन दोस्त के जरिए मुलाकात की थी। रिश्तेदार ने कहा था कि एंजायटी की समस्या है और उसे बैकडेटेड प्रेसक्रिप्शन चाहिए।
4 of 5
arjun rampal
- फोटो : social media
जांच के दौरान, एनसीबी को जानकारी मिली है कि दवाई की तारीख के साथ छेड़छाड़ की गई है। एनसीबी के सूत्रों की माने तो अर्जुन रामपाल ने एजेंसी के सवाल जवाब से बचने के लिए उसी प्रेसक्रिप्शन का इस्तेमाल किया था। अगर एजेंसी को इस बात को लेकर कोई पुख्ता सबूत मिलते हैं तो अर्जुन रामपाल की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले भी एनसीबी ने 16 दिसंबर को अर्जुन को पूछताछ के लिए बुलाया था, मगर वो हाजिर नहीं हुए थे। रिपोर्ट्स आई कि अपने लॉयर के माध्यम से उन्होंने 22 दिसंबर तक का समय मांगा है। गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने मादक पदार्थ संबंधी व्हॉट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच शुरू की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X