फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरतमंद लोगों को अपनी पूरी संपत्ति देने के लिए आगे आए ये खास शख्स, प्रियंका चोपड़ा ने यूं किया सम्मानित

Tue, 22 Dec 2020 03:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 22 Dec 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra facilitate to Warren Buffet with Global Citizen Award
priyanka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में हैं। वह फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने के साथ कई आयोजनों का हिस्सा बनने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को बिजनेस टायकून वॉरेन बफे को खास पुरस्कार के सम्मानित करने का मौका मिला है। 

Priyanka Chopra facilitate to Warren Buffet with Global Citizen Award
priyanka chopra - फोटो : instagram

वॉरेन बफे बिजनेस टायकून और एक समय दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने वॉरेन बफे को साल 2020 के लिए ग्लोबल सिटिजन अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वॉरेन बफे का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है। 

Priyanka Chopra facilitate to Warren Buffet with Global Citizen Award
वॉरेन बफे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में बताया है कि वह वॉरेन बफे को ग्लोबल सिटीजन से सम्मानित करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वॉरेन बफे को साल 2020 का ग्लोबल सिटीजन सम्मान देते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है। साल 2006 में वॉरेन ने पूरी दुनिया को यह कहते हुए चौंका दिया था कि वह अपनी लगभग सारी संपत्ति जरूरतमंद लोगों को देंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra facilitate to Warren Buffet with Global Citizen Award
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा, 'अभी तक उन्होंने तकरीबन 37 अरब डॉलर गरीबों के लिए खर्च किए हैं लेकिन वह यहां भी नहीं रुकने वाले। वॉरेन गिविंग प्लेज नामक संस्था के सह संस्थापक हैं। दुनिया के सबसे धनी इंसान होने की वजह से उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का कम से कम आधा हिस्सा दिया। उन्होंने लोगों की मदद करने के समय को पहचाना और काम किया है।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
Priyanka Chopra facilitate to Warren Buffet with Global Citizen Award
`priyanka chopra - फोटो : instagram

अभिनेत्री ने पोस्ट में आखिरी में लिखा, 'ऐसा करके उन्होंने कई समकक्ष लोगों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया है। आज हम बफे की लीडरशिप, दयालुता और उदारता का जश्न मना रहे हैं। धन्यवाद और बधाइयां।' सोशल मीडिया पर वॉरेन बफे के लिए लिखा प्रियंका चोपड़ा का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: पहली बार मॉडलिंग करने पर मिलिंद सोमन को मिले थे एक घंटे के इतने हजार रुपये, अभिनेता के फैंस भी जाकर हो सकते हैं हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed