सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख की वो फिल्म जिसकी असफलता ने उनके करियर पर लगा दिया ब्रेक, अभी तक बड़े पर्दे से हैं दूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 22 Dec 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan is taking 2 years of break from films after his film Zero flopped at box office
शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का - फोटो : Instagram
बड़े पर्दे पर रोमांस तो कई हीरो ने किया है, लेकिन जो चार्म बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान में है वो किसी और में नहीं। सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि पागल प्रेमी और खतरनाक विलेन के रोल में भी दर्शक शाहरुख की दमदार एक्टिंग को पसंद कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख कभी फिल्मों से ब्रेक भी लेंगे ये तो शायद ही किसी ने सोचा होगा। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि शाहरुख की 2 साल से एक भी फिल्म बड़े पर्दे पर ना आई हो। उनके इस फैसले के पीछे की वजह उनकी ही एक फ्लॉप फिल्म है।
Trending Videos
Shahrukh khan is taking 2 years of break from films after his film Zero flopped at box office
शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का - फोटो : Instagram

साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया था। फिल्म में शाहरुख एक छोटे कद के आदमी के रोल में थे और उनके साथ दो हीरोइनें थीं अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ। फिल्म में तिग्मांशु धुलिया भी अहम रोल में थे। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने गेस्ट अपीयरेंस भी दिया था। शाहरुख के लिहाज से फिल्म पूरी तरह से धमाल मचाने के लिए बनी थी, लेकिन जब पर्दे पर रिलीज हुई तो औंधे मुंह गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan is taking 2 years of break from films after his film Zero flopped at box office
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला

शाहरुख के शब्दों में फिल्म 'डिजास्टर' साबित हुई। इसके चलते शाहरुख ने कुछ समय ब्रेक लेने का फैसला किया। जीरो से पहले शाहरुख की दूसरी फिल्मों ने भी कोई खास धमाल नहीं मचाया था। दिलवाले, जब हैरी मेट सेजल, फैन को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था। इसके बाद फिल्म 'जीरो' को लेकर शाहरुख और निर्देशक आनंद को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में पैसा भी शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी का लगा था, लेकिन फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

Shahrukh khan is taking 2 years of break from films after his film Zero flopped at box office
शाहरुख खान - फोटो : File Photo

शाहरुख ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में इस बात का खुलासा किया कि जीरो के बाद उन्होंने एक ब्रेक लेने का फैसला किया। जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने कहा था कि, 'मैंने अभी पिछली फिल्म पूरी की थी और इसे हल्के में रखा, ये एक डिजास्टर थी। मैंने खुद से कहा कि मुझे थोड़ी सी असफलता का आनंद लेना चाहिए, क्योंकि मैंने इतने समय तक सफलता पाई। इसलिए मैंने अगले चार या पांच महीनों के लिए अपने लिए कुछ समय निकाला है'।

विज्ञापन
Shahrukh khan is taking 2 years of break from films after his film Zero flopped at box office
शाहरुख ख्ाान

बता दें कि शाहरुख जीरो के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं, लेकिन उनकी कोई नई फिल्म सामने नहीं आई है। हालांकि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शाहरुख खान 'पठान' नाम की फिल्म में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशयल घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि शाहरुख को आखिरी बार फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में उनके गेस्ट अपीयरेंस के लिए काफी पसंद किया गया था। अब फैंस को उम्मीद है कि किंग खान एक बड़े प्रोजेक्ट के साथ बहुत जल्द बड़े पर्दे पर लौटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed